{"_id":"6a2c5bc0bea953e84d0493dc","slug":"worker-dies-of-electrocution-while-installing-shuttering-on-the-roof-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-156911-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: छत पर शटरिंग करते समय करंट से श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: छत पर शटरिंग करते समय करंट से श्रमिक की मौत
विज्ञापन
खेतासराय, मृतक प्रमोद बिंद की फाइल फोटो। स्रोत-परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खेतासराय।अब्बोपुर गांव निवासी एक श्रमिक की आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान पर काम करते समय शुक्रवार की सुबह हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
अब्बोपुर निवासी संतू बिंद ने बताया कि उनका बेटा प्रमोद बिंद (23) दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह गांव के ही एक युवक के साथ आजमगढ़ के दीदारगंज थाना क्षेत्र के फूलेश गांव में निर्माणाधीन मकान की छत पर शटरिंग का कार्य कर रहा था। इसी दौरान छत के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर मौजूद लोग उसे तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
प्रमोद तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में वह पिता का हाथ बंटाता था। उसकी शादी महज दो महीने पहले हुई थी। अभी पत्नी के हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी थी कि पति की अर्थी उठ गई। घटना से पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने दीदारगंज थाने में तहरीर देकर मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।