{"_id":"6a3840533536f1b0b800a55f","slug":"yoga-should-be-made-a-part-of-life-for-the-sake-of-health-kapil-muni-jaunpur-news-c-20-1-vns1007-1438970-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य के लिए योग को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए : कपिल मुनि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य के लिए योग को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए : कपिल मुनि
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में योग करती बहनें। स्रोत-संस्था
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। नगर पालिका परिषद की ओर से मोहल्ला कटरा स्थित एक पैलेस में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योग गुरु सुरेन्द्र बिंद ने लोगों को योगासन व प्राणायाम का अभ्यास कराया। नगर पालिका अध्यक्ष कपिल मुनि व अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी ने कहा कि योग भारत की प्राचीन विरासत है। आज पूरी दुनिया ने इसे अपनाया है। हमें भी अपने स्वास्थ्य के लिए योग को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र ''दिव्य प्रकाश भवन'' और सार्वजनिक इंटर कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मड़ियाहूं: ब्लॉक मुख्यालय पर बीडीओ रामश्री सरोज के नेतृत्व में योग दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में प्रेम नारायण यादव बाबा ,चंद्र प्रकाश सिंह, पप्पू आदि उपस्थित रहे। चंडिका माता मंदिर परिसर में भाजपा मड़ियाहूं मंडल एवं उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राजेश जायसवाल, चंदन केसरी, कवलजीत सिंह गब्बर, दिलीप साहू मौजूद रहे। मड़ियाहूं पीजी कॉलेज परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), एनसीसी एवं स्काउट के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षक श्याम दत्त दुबे रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एसके पाठक ने योग की प्राचीन भारतीय परंपरा पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
सिंगरामऊ: राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया। पतंजलि योगपीठ के जिला प्रभारी जौनपुर योगी संतोष कुमार ने योगाभ्यास कराया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ इंदु प्रकाश सिंह, मेजर एसपी सिंह, डॉ अंजनी कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे। खेतासराय: विकास खंड सोंधी परिसर में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह की अगुवाई में योगाभ्यास किया गया। खंड विकास अधिकारी गजेंद्र प्रताप सिंह, एडीओ पंचायत दीपक यादव आदि रहे।
विज्ञापन
यशोदा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाहापुर में भाजपा मंडल अध्यक्ष उपेंद्र नाथ मिश्रा की अगुवाई में लोगों ने योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री मनीष गुप्ता, नगर अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा, अनिल प्रजापति, विक्की गुप्ता, मुकेश प्रजापति आदि मौजूद रहे। सर्वोदय इंटर कॉलेज खुदौली में प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में आचार्य कृष्ण मुरारी मौर्य ने शिक्षकों को योगाभ्यास कराया। आदर्श भारती संस्कृति महाविद्यालय एवं वासुदेव तपेश्वरी गर्ल्स इंटर कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित योग शिविर में प्रशिक्षक निलेन्द्र अस्थाना ने विभिन्न योगासन कराए। प्राचार्य डा. विनय सिंह, प्रधानाचार्या सुनीता मिश्रा आदि मौजूद रहे।
शाहगंज: तहसील परिसर में आयोजित योग कार्यक्रम में तहसीलदार सौरभ कुमार सहित तहसील के समस्त कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। वहीं कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर के नेतृत्व में उपनिरीक्षकों, हेड कांस्टेबलों एवं अन्य पुलिसकर्मियों ने योग और व्यायाम किया। नगर के एक मैरेज हाल में आयोजित कार्यक्रम में योग गुरु वीरेन्द्र उर्फ वीरू ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया।

मुंगराबादशाहपुर ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में योग करती बहनें। स्रोत-संस्था- फोटो : 1