सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth's face smashed with a stone; body dumped in a drain.

Jaunpur News: पत्थर से युवक का चेहरा कूंच कर शव नाले में फेंका

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Youth's face smashed with a stone; body dumped in a drain.
मछलीशहर, नाले में मिले अज्ञात युवक के शव को कब्जे में लेती पुलिस। स्रोत-सोशल मीडिया - फोटो : चंद्रयान का बनाया मॉडल। स्रोत: विज्ञान क्लब
मछलीशहर। थाना क्षेत्र में एक युवक (35)की हत्या कर उसका शव बरेला ताल से जल निकासी के लिए बने नाले में फेंक दिया गया। मृतक के गले पर सूजन और उसका चेहरा पत्थर से वार कर कूंच दिया गया था। पुलिस ने ग्राम प्रधान की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब 11 बजे मरी माई मंदिर के पास से गुजर रहे नाले में एक मजदूर शौच के लिए गया। उसने वहां युवक का शव देखा और तुरंत चकमुबारकपुर के लोगों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचित किया गया। क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान कैलाश नाथ बिंद की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस युवक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। फोरेंसिक टीम और एसओजी टीम भी मौके पर पहुंची थी। जिले से आई फोरेंसिक टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

घटनास्थल से शराब की पाउच, नमकीन का पैकेट और पानी की बोतल मिली है। इसके अलावा, मृतक की चप्पल भी वहीं पड़ी थी। फोरेंसिक टीम ने इन सभी वस्तुओं को साक्ष्य के तौर पर अपने साथ ले लिया है। इन सुरागों से जांच में मदद मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी का कर्मचारी होने का संदेह-मृतक ने एक कंपनी की ड्रेस पहन रखी थी। उसकी शर्ट की जेब पर क्लीनर मास्टर लिखा था। बांह पर एसआईएस अंकित था। पहनावे से ऐसा प्रतीत होता है कि वह किसी कंपनी का मजदूर था।

मृतक बारात में आया युवक तो नहींमछलीशहर। घटना स्थल से 200 मीटर दूरी पर दाउदपुर गांव में शनिवार की रात में बरात आई थी। रविवार को हुई घटना की जानकारी के बाद लोगों में यह भी चर्चा है कि मृत युवक बरात में आया होगा। शराब के सेवन करने के लिए अपने साथियों के साथ एकांत स्थान पर आया और विवाद के दौरान साथियों ने घटना को अंजाम देकर भाग गए। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर छानबीन में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed