फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A businessman was duped of Rs 7.40 lakh in the name of crypto currency.

Jhansi News: क्रिप्टो करेंसी के नाम पर कारोबारी से ठगे 7.40 लाख

Mon, 13 Jul 2026 02:48 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 13 Jul 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
A businessman was duped of Rs 7.40 lakh in the name of crypto currency.
झांसी। राजस्थान के बीकानेर निवासी मनोज कुमार गांधी से क्रिप्टो करेंसी में निवेश कराने के बहाने साइबर जालसाजों ने 7.40 लाख रुपये ठग लिए। यह रकम जिस बैंक खाते से निकाली, उसका पता लगाकर नवाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय साइबर अपराध शिकायत पोर्टल पर दर्ज शिकायत के मुताबिक बीकानेर निवासी मनोज गांधी ने 7.40 लाख की ठगी के आरोप में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने क्रिप्टो में मुनाफे का लालच देकर उससे ठगी की।
विज्ञापन

छानबीन करते-करते पुलिस को झांसी में बैंक खाते का पता लगा दिया। मालूम चला कि यह रकम 28 फरवरी 2025 को आईडीबीआई बैंक के खाते से चेक के माध्यम से निकाला गया। यह खाता आईडीबीआई बैंक की ग्वालियर रोड शाखा में चंद्रपाल राय निवासी एबट मार्केट के नाम से खोला गया था। साइबर अपराध करके यह राशि निकालने के आरोप में नवाबाद पुलिस की ओर से आरोपी के खिलाफ बीएनएस समेत सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed