फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Father commits suicide by consuming poison after son is caught stealing

Jhansi News: पुत्र के चोरी में पकड़े जाने के बाद पिता ने जहर निगलकर दी जान

Mon, 13 Jul 2026 02:51 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 13 Jul 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Father commits suicide by consuming poison after son is caught stealing
झांसी/बबीना। चोरी के आरोप में पुत्र के गिरफ्तार होने के बाद पिता रामेश्वर यादव (46) ने रविवार सुबह जहर निगल लिया। उनको नाजुक हाल में परिजनों ने मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

बबीना से सटे काली पहाड़ी गांव (मध्य प्रदेश) निवासी रामेश्वर खेती-किसानी के साथ दूध का कारोबार करते थे। परिवार में दो बेटों समेत दो बेटियां हैं। नीलेश (19) की अभी शादी नहीं हुई। परिजनों ने बताया कि नीलेश दूध देने बबीना के आरा मशीन गया था। सिमरावारी नहर के पास से पुलिसकर्मी उसे पकड़कर साथ लेकर गए। परिवार के लोग उसका पता लगाने पहुंचे लेकिन, पुलिस ने कुछ नहीं बताया। कुछ घंटे बाद चोरी के आरोप में उसके पकड़े जाने की बात मालूम चली। परिजनों के मुताबिक तनाव में आकर रामेश्वर ने सुबह जहर निकल लिया। अचेत हाल में उनको देख परिजन तुरंत लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने भी जहर निगलने की पुष्टि की। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी मौत से नाराज परिजनों ने पुलिस पर गिरफ्तारी की सूचना न देने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि इस तनाव में आकर रामेश्वर ने जहर निगला। परिजनों की नाराजगी को देखते हुए कई थानों से पुलिस बल भी बुला गया था। वहीं, सीओ (सदर) प्रिया सिंह के मुताबिक आरोपी नीलेश सोलर प्लांट से तार चोरी मामले में वांछित था। रविवार तड़के उसे गिरफ्तार किया गया। चचेरे भाई अभिषेक को सूचना दी गई थी। उसके सगे भाई आशीष को भी बताया गया था। नीलेश पर झांसी में 6 और ललितपुर के महरौनी में चोरी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज थी। नीलेश पर इनाम भी घोषित था। छानबीन के दौरान मालूम चला कि घर में विवाद के बाद रामेश्वर ने जहर निगला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed