{"_id":"696954e5ac66005bf7017f61","slug":"a-woman-living-with-a-sanitation-supervisor-died-under-suspicious-circumstances-jhansi-news-c-11-jhs1004-721157-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: सफाई सुपरवाइजर संग रह रही महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: सफाई सुपरवाइजर संग रह रही महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। पति को छोड़कर पिछले दो साल से मेडिकल कॉलेज के सफाई सुपरवाइजर संग रह रही 38 वर्षीय मंजू दोहरे की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। वह सुपरवाइजर से शादी करना चाहती थी। इसके लिए उसने कोर्ट में तलाक का केस भी कर दिया था। इधर, सफाई सुपरवाइजर शादी से मुकर गया था। इसे लेकर दोनों के बीच तनाव बढ़ गया।
मृतका की बेटी रेशमा ने बताया कि सुपरवाइजर अर्पित सोनी ने कॉल कर बताया कि उसकी मां मंजू दोहरे ने फंदा लगा लिया। जब वह लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो मां की लाश पड़ी थी। बेटी ने मां की हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
बड़ागांव के बराठा में रहने वाली मंजू दोहरे की शादी 2002 में समथर के करई गांव निवासी बलवीर से हुई थी। उनकी तीन बेटी रेशमा (20), आरजू (13), अनुष्का (9) और एक 17 साल का बेटा राजकुमार है। मंजू की बहन रूबी ने बताया कि 15 साल से परिवार बजरंग कॉलोनी में रह रहा था। कोरोनाकाल में बहन मंजू मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्स पर सफाई कर्मचारी बन गई। इस बीच उसकी दोस्ती कंपनी के सुपरवाइजर अर्पित सोनी से हो गई।
इसके बाद मंजू ने पति बलवीर से दूरियां बढ़ा ली और पति के साथ रहने से इन्कार कर दो साल पहले सुपरवाइजर के साथ टाकोरी गांव में रहने लगी। मंजू अपनी बेटी आरजू और अनुष्का को भी साथ ले आई थी। जबकि बड़ी बेटी रेशमा और बेटा पिता के साथ रह रहे थे। सुपरवाइजर ने मंजू से शादी करने का वादा किया था।
इस कारण उसने 5 नवंबर 2025 को अपने पति से तलाक ले लिया। तलाक के बाद मंजू अर्पित पर शादी का दबाव बनाने लगी। इसी बात को लेकर दोनों का झगड़ा होने लगा। मृतका की बेटी रेशमा ने बताया कि उसकी मां मंजू अर्पित और अर्पित की मां साथ में रहते थे। जाति को लेकर भी मां से अभद्रता कर मारपीट की जाती थी। बुधवार को अंजान नंबर से फोन आया और बताया गया कि तुम्हारी मां ने फंदा लगा लिया है। वह इमरजेंसी में भर्ती है। जब वह मौके पर पहुंचे तो मां का शव मिला। शव के पास कोई नहीं था। पूछने पर कर्मचारियों ने बताया कि यह शव पिछले दो घंटों से पड़ा है। रेशमा ने कहा कि उसकी मां की हत्या की गई है। इस संबंध में उसने बड़ागांव पुलिस को तहरीर दी है।
बड़ागांव थाना प्रभारी राजेश कुमार का कहना है कि मंजू और अर्पित दो साल से साथ रह रहे थे। बेटियों ने मां की हत्या करने की शिकायत की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos