फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Actor Abhishek Bachchan reached Orchha to shoot web series

ओरछा पहुंचे 'जूनियर' बच्चन: शूटिंग के लिए अभिषेक शहर में बिताएंगे 10-12 दिन, यहां के फिल्माए जाएंगे सीन

Thu, 08 Dec 2022 09:08 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, ओरछा
अमर उजाला नेटवर्क, ओरछा Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 08 Dec 2022 09:08 PM IST
सार

फिल्म इंडस्ट्री को भी पर्यटन नगरी ओरछा की खूबसूरती भा गई हैं। कई डायरेक्टर ओरछा का रुख कर रहे हैं। अभिषेक ओरछा के होटल ओरछा पैलेस एंड कंवेंशन सेंटर में स्टे करेंगे, वेब सीरीज की शूटिंग शुक्रवार  से ओरछा के गांव मडोर में की जाएगी।

विज्ञापन
Actor Abhishek Bachchan reached Orchha to shoot web series
अभिषेक बच्चन का स्वागत करता होटल का स्टाफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक वेब सीरीज की शूटिंग के सिलसिले में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन गुरूवार शाम को पर्यटन नगरी ओरछा पहुंचे। वो यहां पर 10-12 दिन रुकेंगे और ओरछा के कई रमणीय स्थलों पर वेब सीरीज की शूटिंग करेंगे।

विज्ञापन

फिल्म इंडस्ट्री को भी पर्यटन नगरी ओरछा की खूबसूरती भा गई हैं। कई डायरेक्टर ओरछा का रुख कर रहे हैं। अभिषेक ओरछा के होटल ओरछा पैलेस एंड कंवेंशन सेंटर में स्टे करेंगे, वेब सीरीज की शूटिंग शुक्रवार  से ओरछा के गांव मडोर में की जाएगी। इसके अलावा 19 तारीख को ओरछा के कंचना घाट पर भी वेब सीरीज का कुछ हिस्सा शूट किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वेब सीरीज को लेकर अन्य अभिनेताओं के भी ओरछा पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही हैं। ओरछा पैलेस में हरीओम पटेल और जैद शेख समेत तमाम स्टॉफ ने गुलदस्ता देकर अभिषेक का स्वागत किया। इससे पहले अभिनेता अभिषेक बच्चन उनकी पत्नी अभिनेत्री एश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन भी ओरछा आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed