सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Attendance of sanitation workers is being recorded through mobile app

Jhansi News: मोबाइल एप से दर्ज हो रही सफाई कर्मियों की उपस्थिति

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sun, 21 Jun 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Attendance of sanitation workers is being recorded through mobile app
विज्ञापन
झांसी। महानगर की सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के लिए नगर निगम की ओर से पहल की गई है। अब सफाई कर्मियों की मोबाइल एप से उपस्थिति दर्ज होने लगी है। हालांकि, अभी ट्रायल के तौर पर दो वार्डों में व्यवस्था लागू की गई है। अफसरों का कहना है कि एप में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग होने से सही डाटा दर्ज होगा।

महानगर की सफाई व्यवस्था को लेकर नियमित, संविदा और आउटसोर्सिंग को मिलाकर लगभग दो हजार कर्मचारी तैनात हैं। अब तक इनकी उपस्थिति सुपरवाइजर की ओर से रजिस्टर में दर्ज की जाती है। अक्सर पार्षदों की ओर से ये शिकायत की जाती है कि वार्ड में सफाई कर्मचारी नहीं आ है। हाल ही में कुछ सफाई कर्मचारियों ने शिकायत की कि ड्यूटी पर उपस्थित होने के बावजूद उन्हें सेवा प्रदाता कंपनी ने हटा दिया गया है। इन सब विवादों को दूर करने और सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के लिए नगर निगम प्रशासन ने अब सफाई कर्मियों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए तकनीकी का इस्तेमाल शुरू किया है। मोबाइल आधारित एप के जरिये सफाई कर्मियों के साथ ही कार्यरत कर्मचारियों की उपस्थिति भी दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त आकांक्षा राणा ने बताया कि सुपरवाइजर द्वारा समूह अथवा कर्मचारी द्वारा कार्यरत लोकेशन पर फोटो खींचकर उपस्थिति दर्ज की जाएगी। तत्काल सर्वर पर लोकेशन, तिथि और समय का डाटा संकलित हो जाएगा। एप के संबंध में सफाई मित्र संगठनों से भी वार्ता की गई है। संगठनों ने भी एप लागू होने पर सफाई व्यवस्था में और सुधार आने की बात कही है। अभी वार्ड 44 और 51 में इसका ट्रायल शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


एक जुलाई से सभी 60 वार्डों में होगी ये व्यवस्था
बताया गया कि मोबाइल एप से उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था एक जुलाई से सभी 60 वार्डों में लागू कर दी जाएगी। इसके लिए सभी कर्मचारियों के नाम, फोटो से लेकर आधार कार्ड तक का डाटा फीड करने का काम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed