सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Upset over his wife visiting her maternal home

Jhansi: पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, घर से 25 किमी दूर बरामद हुआ शव

अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 21 Jun 2026 08:14 PM IST
विज्ञापन
सार

रविवार सुबह घर से करीब 25 किलोमीटर दूर थाना पूछ के अमरोख गांव में रेलवे ट्रैक के पास युवक का शव बरामद हुआ। 

Jhansi: Upset over his wife visiting her maternal home
सुसाइड।
विज्ञापन

विस्तार

पत्नी से विवाद के बाद गुरसराय के सिंगार गांव निवासी शिवकुमार (28) पुत्र सिया ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। उसका शव पूछ के अमरोख गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला। उसकी मौत की सूचना पर परिवार के लोग भी बिलखते हुए पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शिवकुमार पत्नी को मायके जाने से मना कर रहा था लेकिन, पत्नी ने उसकी बात नहीं सुनी। इस बात से नाराज होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।


शिवकुमार प्राइवेट काम करता था। परिवार का वह इकलौता पुत्र था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि पांच साल पहले उसकी शादी पूछ निवासी चांदनी से हुई थी। दंपती को दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। शिवकुमार का पत्नी से मनमुटाव रहता था। चांदनी बच्चों को लेकर मायके में रहने लगी थी। शनिवार को शिवकुमार की चाची उमा की मौत हो गई। गमी में शामिल होने के लिए चांदनी ससुराल आई थी। शिवकुमार उसे दोबारा से मायके जाने से मना कर रहा था लेकिन, चांदनी उसकी बात अनसुनी करके मायके चली गई। इससे शिवकुमार नाराज हो गया। फोन पर भी उसने पत्नी से झगड़ा किया। रात करीब 8 बजे मोबाइल घर में छोड़कर वह बाहर निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार सुबह गांव से करीब 25 किलोमीटर दूर थाना पूछ के अमरोख गांव में रेलवे ट्रैक के पास उसका शव बरामद हुआ। आसपास के लोगों ने भी पुलिस को बताया कि वह काफी देर से वहां घूम रहा था। अमरोख में उसकी बहन रहती है। सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी पहुंच गए। पूछ थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय का कहना है पत्नी से झगड़ा करके शिवकुमार अपनी बहन के घर गया। उसके बाद ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed