{"_id":"6a38d0a28f0c9d802b0a04de","slug":"jhansi-two-young-children-arrived-in-visakhapatnam-under-suspicious-circumstances-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: संदिग्ध हालात में विशाखापट्टनम पहुंचे दो मासूम, बच्चों ने स्वयं को बताया फलमंडी का निवासी, तलाश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: संदिग्ध हालात में विशाखापट्टनम पहुंचे दो मासूम, बच्चों ने स्वयं को बताया फलमंडी का निवासी, तलाश शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:39 AM IST
विज्ञापन
सार
विशाखापट्टनम की बाल कल्याण समिति ने झांसी बाल कल्याण समिति को सूचना दी है। इसके मुताबिक दोनों बच्चे शहर के फल मंडी में रहते हैं।
बाल कल्याण समिति, झांसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आंध्र प्रदेश में शहर के दो मासूम संदिग्ध हालात में पहुंच गए। फिलहाल वे वहां बालगृह में रह रहे हैं। विशाखापट्टनम की बाल कल्याण समिति ने झांसी बाल कल्याण समिति को सूचना दी है। इसके मुताबिक वे बच्चे शहर के फल मंडी में रहते हैं।
दो दिन पहले विशाखापट्टनम की बाल कल्याण समिति ने झांसी बाल कल्याण समिति को सूचना भेजी थी। इसमें बताया गया है कि झांसी के फलमंडी निवासी दो बच्चे जो अपने आपको भाई बहन बता रहे हैं। इनमें से बहन नौ व भाई सात साल का है। दोनों बालगृह में रह रहे हैं । बच्चों के मिली जानकारी पर पते के आधार पर झांसी बाल कल्याण समिति ने उनकी तलाश शुरू कर दी है। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि कि यहां से बच्चों का पता नहीं चल सका। असमंजस इस बात का है कि फल मंडी शहर के बस स्टैंड, सीपरी बाजार व अन्य इलाकों में भी हैं। बच्चे किस फलमंडी के पास रहते हैं स्पष्ट नहीं है। अध्यक्ष ने बताया कि अब संबंधित थानों को इसकी सूचना देंगे। ताकि बच्चों के माता-पिता मिल सकें और वे अपने घर लौट सकें।