{"_id":"6a36fe61a3eeb45fee09fdbb","slug":"bjp-leader-ashish-released-after-49-days-goes-into-hiding-with-family-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-819360-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: 49 दिन बाद रिहा हुए भाजपा नेता आशीष, परिवार संग अज्ञातवास में गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: 49 दिन बाद रिहा हुए भाजपा नेता आशीष, परिवार संग अज्ञातवास में गए
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Sun, 21 Jun 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झांसी। भाजपा नेता आशीष उपाध्याय 49 दिन जेल में काटने के बाद जिला कारागार से रिहा कर दिए गए। रिहा होने के बाद शनिवार तड़के आशीष परिवार के साथ अज्ञातवास में चले गए।
आशीष को पुलिस ने एक मई को दिल्ली से सट्टा गिरोह से जुड़े होने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इस मामले में उसे झांसी जेल भेज दिया गया। 13 मई को थाना प्रेमनगर में उधम सिंह नामक व्यक्ति ने रंगदारी एवं लूट के आरोप में आशीष समेत उसके तीन साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी। सट्टा मामले में जमानत मिलने पर जेल से रिहा होने के चंद मिनट बाद प्रेमनगर पुलिस ने 14 मई को जेल के बाहर से ही उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आशीष को फिर से जेल भेज दिया गया। लूट की रकम बरामद करने के लिए पुलिस ने उसे कस्टडी में भी लिया लेकिन, लूट की रकम बरामद नहीं हो सकी थी। बचाव पक्ष ने इसी को आधार बनाते हुए जिला न्यायालय में विशेष न्यायाधीश (दस्यु प्रभावित क्षेत्र) नेत्रपाल सिंह की कोर्ट के समक्ष जमानत अर्जी प्रस्तुत की गई। इसकी सुनवाई करते हुए विशेष न्यायाधीश ने जमानत के लिए पर्याप्त आधार मानते हुए याचिका मंजूर कर दी। शुक्रवार देर-शाम आशीष की रिहाई हो गई हालांकि रिहाई के तुरंत बाद आशीष पूरे परिवार के साथ झांसी से बाहर चले गए। उनके समर्थकों ने भी उनके बारे में किसी तरह की जानकारी से मना किया है।