फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Boxing: Three boxers from Jhansi made it to the finals

मुक्केबाजी: झांसी के तीन मुक्केबाजों ने फाइनल में बनाई जगह

Mon, 13 Jul 2026 02:56 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 13 Jul 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Boxing: Three boxers from Jhansi made it to the finals
झांसी। चित्रकूट मेजबानी में आयोजित की जा रही जूनियर बालक वर्ग राज्य स्तरीय समन्वय मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयोजन चित्रकूट में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में झांसी स्पोर्ट्स हॉस्टल के मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। रविवार को सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें झांसी के पांच मुक्केबाजों में से तीन मुक्केबाजों ने अपने भर वर्ग के प्रतिद्वंदी मुक्केबाज को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

सत्यम गुप्ता 54 किलो भार वर्ग में अपनी फुर्ती और सटीक पंचों के दम पर कानपुर के मुक्केबाज को एकतरफा मुकाबले में परास्त किया। अभिनव सिंह ने 66 किलो भार वर्ग में दमदार खेल दिखाते हुए मेरठ के मुक्केबाज को हराकर अपनी जीत का परचम लहराया। दीपक यादव ने 70 किलो भार वर्ग में जबरदस्त पंचों का प्रदर्शन किया और गोरखपुर के मुक्केबाज को परास्त कर फाइनल मुकाबले का टिकट कटवाया।
विज्ञापन

फाइनल में एक साथ तीन मुक्केबाजों के पहुंचने पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर सिंह पटेल, मुक्केबाजी कोच सुनील कुमार, डॉ रोहित पांडेय, अब्दुल हमीद,निसार खान मैनेजर राघवेंद्र नामदेव,जितेंद्र आदि ने बधाई और आगे मुकाबले के लिए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed