{"_id":"6819a61dd74062818109ac38","slug":"car-catches-fire-in-jhansi-s-gursarai-turns-into-fireball-driver-escapes-unhurt-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी में आग: गुरसराय में चलती कार में लगी आग, बीच सड़क पर कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में आग: गुरसराय में चलती कार में लगी आग, बीच सड़क पर कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान
Tue, 06 May 2025 11:35 AM IST
विवेक राजौरिया
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: विवेक राजौरिया
Updated Tue, 06 May 2025 11:35 AM IST
सार
झांसी में कल देर शाम चलती कार आग के गोले में तब्दील हो गई। पूरी घटना झांसी जनपद के गुरसराय थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, फिलहाल कार चालाक ने कूंद कर अपनी जान बचाई। क्या है पूरा मामला नीचे पढिये विस्तार से।
विज्ञापन
गुरसराय थाना क्षेत्र में कार बनी आग का गोला
- फोटो : अमर उजला नेटवर्क, झांसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झाँसी जनपद के गुरसराय थाना क्षेत्र में सोमवार शाम को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। लगभग शाम 4 बजे डोंडिया से गुरसराय की ओर जा रही एक चलती कार अचानक आग की चपेट में आ गई। हादसा गुरसराय-मऊरानीपुर मार्ग पर स्थित पीएसडी अड़जरिया स्कूल के सामने हुआ, जहां चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार से तेज धुआं निकलने लगा और फिर कार धू-धू कर जलने लगी।
विज्ञापन
वाहन संख्या UP80 CE 1357 कार को शिशु दुबे पुत्र आनंद देव चला रहे थे। आग लगने का एहसास होते ही उन्होंने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए कार से छलांग लगाई और अपनी जान बचाई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी कार आग के गोले में तब्दील हो गई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता के चलते कोई सफलता नहीं मिल सकी। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन जब तक दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कार को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे किसी राहगीर ने मौके पर बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह आग की लपटों में घिरी कार जलती रही और राहगीर सुरक्षित दूरी से तमाशबीन बने रहे।
फिलहाल आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है। संभावना जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या इंजन में तकनीकी खराबी के चलते यह आग लगी हो सकती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह घटना एक बार फिर यह चेतावनी देती है कि वाहनों की नियमित जांच और सर्विसिंग कितनी जरूरी है, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।