सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   International online betting was being run from Baba Mistry's house, six arrested

बाबा मिस्त्री के घर से चल रहा था अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा, छह गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: सचिन सोनी Updated Fri, 18 Jul 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
सार

कोतवाली पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 24 मोबाइल, कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, लैपटॉप भी मिले हैं। गिरोह के सदस्य विदेश में भी सट्टा खिला रहे थे। शहर के कुछ व्यापारी भी अपनी आईडी देकर सट्टा खिलाते थे।

International online betting was being run from Baba Mistry's house, six arrested
गिरफ्तार किए गए सट्टाबाज गैंग के गुर्गे। - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार


Trending Videos
झांसी। उनाव गेट में फरीद उर्फ बाबा मिस्त्री के घर से ऑनलाइन सट्टा गिरोह चलाया जा रहा था। गिरोह के तार दुबई से जुड़े हैं। 100 पैनल डॉट कॉम नामक वेबसाइट से क्रिकेट मैचों पर लाखों के दांव खेले जा रहे थे। कोतवाली पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 24 मोबाइल, कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, लैपटॉप भी मिले हैं। गिरोह के सदस्य विदेश में भी सट्टा खिला रहे थे। शहर के कुछ व्यापारी भी अपनी आईडी देकर सट्टा खिलाते थे। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।
कोतवाली पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे की सूचना पर उनाव गेट में बाबा मिस्त्री के घर पर दबिश देकर पांच सटोरियों को पकड़ा था। इनसे पूछताछ की गई तो अंतरराष्ट्रीय सट्टा गैंग का खुलासा हुआ। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए सटोरियों में सुमित सिंघानिया, रिंकू जाटव और सौरभ कुमार निवासीगण अलीगढ़ के पलाइसी, थाना मडराक के हैं। इनके अलावा सारंग विहार कॉलोनी, मथुरा निवासी योगेश चौधरी, नरौली, मथुरा निवासी कृष्णा राणा, कोतवाली शहर, दतिया निवासी राजा अहिरवार शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये सभी लोग ऑनलाइन सट्टेबाजी कर रहे थे। रोजाना लाखों के दांव लग रहे थे। व्हाट्सएप पर ग्रुप के लोग जुड़ते थे। बार कोड व यूपीआई नंबर देते थे, जिन पर भुगतान के बाद उन लोगों को पासवर्ड और आईडी उपलब्ध कराई जाती थी। इसके बाद हार-जीत पर धनराशि का लेनदेन बार कोड और यूपीआई नंबर से किया जाता था। एसपी सिटी ने बताया कि एप का मुख्य एडमिन निशांत यादव उर्फ रोलेक्स बताया गया है। निशांत ने इस वक्त अपना ठिकाना दुबई में बना रखा है।
10 मिनट में बंद हो जाता है एप : क्रिकेट मैचों के दौरान ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़ने वाले लोग यदि 10 मिनट तक काम नहीं करते हैं तो यह एप अपने आप बंद हो जाता था। ये लोग संगठित तरीके से इसे चलाते हैं। एप का मुख्य एडमिन रोलेक्स के बारे में पुलिस जानकारियां जुटा रही है। वह भारत में कहां का रहने वाला है, यह भी पता लगाया जा रहा है।
गिरोह के दो सदस्य बीटेक, दुबई में लेकर आए ट्रेनिंग : पुलिस के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय सट्टा गिरोह में पकड़े गए योगेश चौधरी और कृष्णा ने बीटेक कर रखा है। दोनों ऑनलाइन सट्टे की ट्रेनिंग लेने के लिए दुबई गए थे। वहां से ट्रेनिंग लेकर आने के बाद दोनों गैंग में सक्रिय तरीके से काम कर रहे थे। इन दोनों ने देश में अपने एजेंट भी बना रखे थे, जोकि इस खेल में उनकी मदद कर रहे थे।
2022 में भी झांसी में पकड़ी थी एप से सट्टेबाजी : झांसी पुलिस ने वर्ष 2022 में भी महादेव एप से सट्टे के अवैध धंधे का खुलासा किया था। नोएडा पुलिस ने भी झांसी में छापेमारी की थी। इस गिरोह से शहर के कई व्यापारियों के जुड़े होने की जानकारी भी पुलिस को मिली है। अब पूरे नेटवर्क की छानबीन की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed