सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Daughter-in-law involved in conspiracy to murder brother-in-law arrested

Jhansi News: जेठ की हत्या की साजिश में शामिल बहू गिरफ्तार

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Daughter-in-law involved in conspiracy to murder brother-in-law arrested
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos

झांसी। प्रेमनगर के बिहारी पुरा मोहल्ला निवासी तारिक की हत्या की साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने उसकी बहू मुस्कान उर्फ महविश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को वह पिछले करीब दो सप्ताह से छका रही थी। पुलिस के पहुंचने से पहले वह भाग निकलती थी। शुक्रवार को उसके झांसी आने पर पुलिस उसे गिरफ्तार कर सकी। पुलिस को बताया कि जेठ उसकी शादी का विरोध कर रहा था, इस वजह से वह उससे खुन्नस रखती थी। प्रॉपर्टी के लालच में पति ने हत्या का प्लान बनाया, इसमें वह भी शामिल हो गई। पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।
सीओ सदर रामवीर सिंह के मुताबिक बिहारी पुरा मोहल्ले में 9 फरवरी को तारिक बेग की हत्या करके छोटे भाई मशारिक ने उसका शव घर के आंगन में दफना दिया था। मशारिक से पूछताछ में उसकी पत्नी मुस्कान और साले तालिब का नाम सामने आया। उसके बाद से दोनों पुलिस को छका रहे थे। एक मार्च को पुलिस ने तालिब को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद ही मुस्कान का सुराग लगा। शुक्रवार को मुस्कान के झांसी पहुंचने पर पुलिस ने उसे नए पुल के पास निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरफ्तार कर लिया। मुस्कान ने बताया कि वह मशारिक के घर खाना बनाने जाती थी। वहां मशारिक से अफेयर हो गया। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन तारिक विरोध करता था। इस वजह से वह तारिक को पसंद नहीं करती थी। मशारिक ने 7 मार्च 2025 को निकाह कर लिया। तारिक का निकाह तय होने पर प्रॉपर्टी बंटने की बात होने लगी। मशारिक के हत्या की प्लानिंग करने पर उसने विरोध नहीं किया। वह भी शामिल हो गई। वारदात के समय वह भी कमरे में मौजूद थी। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पांडेय, आशा तोमर, कंचन पाल, आलोक कटियार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed