सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: House tax collections fall short of the target by 15 crores

Jhansi: लक्ष्य से 15 करोड़ कम जमा हुआ गृहकर, अब 31 तक रोज खुलेंगे काउंटर, नगर आयुक्त ने जोनवार तलब की रिपोर्ट

अमर उजाला नेटवर्क Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 07 Mar 2026 10:34 AM IST
विज्ञापन
सार

नगर आयुक्त ने बताया कि अब 31 मार्च तक बिना अवकाश प्रतिदिन सभी कर अधीक्षक, राजस्व निरीक्षक राजस्व वसूली करेंगे। जरूरत पड़ने पर नगर निगम की ओर से अतिरिक्त काउंटर भी लगवाए जाएंगे।

Jhansi: House tax collections fall short of the target by 15 crores
नगर निगम, झांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वित्तीय वर्ष खत्म होने में सिर्फ 25 दिन बचे हैं और लक्ष्य के सापेक्ष नगर निगम अब तक 15 करोड़ रुपये कम गृहकर जमा करवा पाया है। नगर आयुक्त ने जोनवार रिपोर्ट तलब की। उन्होंने शत-प्रतिशत राजस्व वसूली के निर्देश दिए। अब नगर निगम में 31 मार्च तक रोजाना काउंटर खोलकर गृहकर जमा कराया जाएगा।
Trending Videos


नगर निगम की ओर से पिछले वित्तीय वर्ष में लगभग 33 करोड़ रुपये गृहकर जमा हुआ था। बताया गया कि पिछले वित्तीय वर्ष में जमा गृहकर का 125 फीसदी अगले साल जमा कराने का लक्ष्य कर विभाग को मिलता है। ऐसे में नगर निगम को वित्तीय वर्ष 2025-26 में लगभग 42 करोड़ रुपये गृहकर जमा करवाना है। इसमें छूट आदि को हटा दें तो नगर निगम को अभी करीब 15 करोड़ रुपये गृहकर जमा करवाना है। नगर आयुक्त आकांक्षा राणा ने बताया कि अब 31 मार्च तक बिना अवकाश प्रतिदिन सभी कर अधीक्षक, राजस्व निरीक्षक राजस्व वसूली करेंगे। इसके लिए नगर निगम कार्यालय स्थित पिछोर, हंसारी, लहरगिर्द जोन के कैश काउंटर सुबह 10 से शाम पांच बजे तक रोजाना खुले रहेंगे। जरूरत पड़ने पर नगर निगम की ओर से अतिरिक्त काउंटर भी लगवाए जाएंगे। वहीं, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अवधेश कुमार का कहना है कि जोनवार लिपिक के साथ कंप्यूटर ऑपरेटर की भी तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



12 सरकारी विभाग ही दबाए बैठे हैं 16.48 करोड़ गृहकर
नगर निगम के 12 सरकारी विभाग ही 16.48 करोड़ रुपये गृहकर दबाए बैठे हैं। सबसे ज्यादा 11.94 करोड़ रुपये गृहकर बिजौली स्थित यूपीसीडा क्षेत्र का बकाया है। इसके अलावा यूपी कॉरपोरेशन के कार्यालयों, सब स्टेशनों का 2.54 करोड़, राजकीय पैरामेडिकल कॉलेज का 1.22 करोड़ रुपये गृहकर बकाया है। इसके अलावा भी अन्य विभागों पर लाखों रुपये गृहकर बकाया है।

इस बार निगम ने की है सीलिंग की कार्रवाई
वित्तीय वर्ष 2018-19 से गृहकर जमा न करने वालों पर नगर निगम ने इस बार बड़े स्तर पर सीलिंग की कार्रवाई की है। लक्ष्य की पूर्ति के लिए बकायेदारों की सूची में कई और बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठान निगम की रडार पर हैं। इन सभी को गृहकर जमा करने का नोटिस दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed