सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Deputy CM Keshav Maurya will come tomorrow

Jhansi News: कल आएंगे डिप्टी सीएम केशव मौर्य

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 18 Jun 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Deputy CM Keshav Maurya will come tomorrow
विज्ञापन
झांसी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को झांसी आएंगे। विशिष्ट जनों से संपर्क समेत प्राकृतिक खेती कार्यशाला में लेंगे हिस्सा। सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।

वह सुबह 10:45 बजे रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। यहां से सीधे सर्किट हाउस जाएंगे। सुबह 11:35 बजे उनका आगमन बरुआ सागर में होगा। यहां निजी वाटिका में विशिष्ट जनों से संपर्क करेंगे। कंपनी बाग में पौधरोपण करेंगे। दोपहर 12:55 बजे सदर बाजार स्थित रानी लक्ष्मीबाई चौराहा पर पुष्पांजलि एवं स्वच्छता कार्यक्रम में शामिल होने के बाद विशिष्ट जन संपर्क अभियान में शामिल होंगे। इसके बाद आयकर भवन के पास चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। दोपहर 01:40 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां पत्रकार वार्ता के साथ ही जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ संवाद करेंगे। फिर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर 2:45 बजे जीवनशाह तिराहा पर अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। दोपहर तीन बजे दीनदयाल सभागार में प्राकृतिक खेती कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। शाम साढ़े चार बजे उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ्या के सभापति के आवास पर सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से वार्ता करेंगे। यहां सी शाम 4:55 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम करने के बाद शनिवार को सुबह साढ़े नौ बजे दतिया में मां पीतांबरा देवी शक्तिपीठ पर दर्शन करेंगे। सुबह 10:15 बजे राजकीय वायुयान से प्रयागराज के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed