{"_id":"6a330843846d9ab9db0d70eb","slug":"it-will-take-hours-to-repair-faults-caused-by-storm-and-rain-jhansi-news-c-11-jhs1004-817764-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: आंधी-बारिश में हुए फाल्ट दुरुस्त होने में लगेंगे घंटों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: आंधी-बारिश में हुए फाल्ट दुरुस्त होने में लगेंगे घंटों
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Thu, 18 Jun 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झांसी। भले ही बिजली विभाग के अफसर बारिश को लेकर सभी तैयारियां करने का दावा कर रहे हैं मगर हकीकत अलग ही है। सूत्रों का कहना है कि शहर के 16 सब स्टेशन के 104 फीडर से पोषित इलाकों की समस्याओं निदान के लिए तीन पारी में 252 कर्मी कार्यरत हैं। इनके कंधे पर बिल वसूली, शिकायतों का निस्तारण, 11केवी लाइन पर हुए फाल्ट सुधारने की जिम्मेदारी है। ऐसे में बारिश में हुए फाल्ट से जल्द सही करना आसान न होगा।
विभाग आधिकारिक सूत्रों का कहना है मैनपावर की कमी है कि शिकायतों और समस्याओं का निस्तारण करने में घंटों लग रहे हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं का समस्या का निदान होने में देरी होने पर गुस्सा जाहिर करना अथवा शिकायत करना लाजिमी है। उन्होंने बताया लाइनमैन के पास कई जिम्मेदारियां है, इनको पूरा करने के साथ शिकायतों का समय से निस्तारण करने में दिक्कत आ रही है। इस समस्या से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है मगर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आंधी-बारिश के चलते फाल्ट होने, पेड़ों के गिरने से तारों के टूटने आदि की तमाम शिकायतें आएंगी। ऐसे में समय से समस्याओं का निदान करना बड़ा मुश्किल होगा। उन्होंने बताया शहर के 16 सब स्टेशन से 1,50,202 उपभोक्ता पोषित होते हैं। इन उपभोक्ताओं से बिल की वसूली करने, शिकायतों का निस्तारण और फाल्ट आदि को दुरुस्त करने के लिए 252 ही लाइनमैन हैं, इनकी ड्यूटी तीन पारी में लगाई जाती है। वहीं, मुख्य अभियंता केपी खान का कहना है कि सब स्टेशनों पर वाहन उपलब्ध करवा दिए हैं, ताकि वह तुरंत मौके पर पहुंच सकें। बारिश में किसी भी तरह की समस्या नहीं होने दी जाएगी।