सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Deputy CM visited Hanuman temple in Sakhi

Jhansi News: डिप्टी सीएम ने सखी के हनुमान मंदिर में किए दर्शन

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Deputy CM visited Hanuman temple in Sakhi
विज्ञापन

Trending Videos
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दतिया से उरई जाते समय रविवार को झांसी में सखी के हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके अलावा वह शिक्षक विधायक के घर भी गए। वहीं जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं से भी उन्होंने मुलाकात की।
सखी के हनुमान मंदिर में डिप्टी सीएम मंदिर के मुख्य महंत नागा मोहन दास का आशीर्वाद भी लिया। अर्पित दास महाराज ने माला पहनाकर अंगवस्त्र भेंटकर उनका स्वागत किया। इस दौरान हेमंत परिहार, पंकज शिवहरे, मयंक यादव, प्रताप यादव, अशोक पटेल, अमन शिवहरे, मोहित, सुदीप आदि मौजूद रहे। इससे पहले उपमुख्यमंत्री बीकेडी चौराहा के पास स्थित शिक्षक विधायक डॉ. बाबूलाल तिवारी के घर भी गए। यहां पर गरौठा विधायक जवाहर राजपूत, एमएलसी रमा निरंजन समेत पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी से डिप्टी सीएम ने मुलाकात की। इसके अलावा मेयर बिहारी लाल आर्य ने भी डिप्टी सीएम का स्वागत किया। वहीं, शिवाजी नगर मंडल के उपाध्यक्ष अवतार खटीक ने डिप्टी सीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के आकस्मिक विभाग में सीनियर डॉक्टर की उपस्थिति सुनिश्चित कराने की मांग की। कहा कि इमरजेंसी में गंभीर मरीज आते हैं और सीनियर डॉक्टर नहीं रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed