सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: New Jhansi will take shape from April, work will begin with 175 crore rupees

Jhansi: अप्रैल से आकार लेगा नया झांसी, 175 करोड़ से शुरू होगा काम, इसी हफ्ते खुलेगी वित्तीय बिड

अमर उजाला नेटवर्क Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 09 Mar 2026 11:19 AM IST
विज्ञापन
सार

नए शहर में हरियाली का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। पहले सेक्टर में 15 पार्क बनाए जाएंगे। यहां पर तार भी झूलते नजर नहीं आएंगे। इसके लिए अंडरग्राउंड विद्युत केबल डाली जाएगी।

Jhansi: New Jhansi will take shape from April, work will begin with 175 crore rupees
जेडीए, झांसी - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार

रुंदकरारी में विकसित हो रहा नया झांसी अप्रैल से आकार लेने लगेगा। झांसी विकास प्राधिकरण ने पहले सेक्टर में 175 करोड़ से होने वाले सड़क, ड्रेनेज सिस्टम, नाला निर्माण की निविदा निकाली है। इसकी तकनीकी बिड भी खुल चुकी है। इसी हफ्ते वित्तीय बिड भी खुलेगी।
Trending Videos



मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत जेडीए की ओर से एक हजार एकड़ में नया शहर बसाया जा रहा है। पहले सेक्टर में 111 एकड़ में 1109 भूखंडों का आवंटन किया जा चुका है। इन आवंटियों को आवंटन पत्र जारी होने के बाद पैसा जमा करने के लिए तीन महीने का समय दिया गया है। जेडीए के नियमानुसार तीन साल में विकास कार्य कराने के बाद कॉलोनी में आवंटियों को कब्जा देना होता है। ऐसे में पहले सेक्टर में विकास कार्य कराने के लिए निविदा निकाल दी गई है। जेडीए उपाध्यक्ष आलोक यादव ने बताया कि झांसी-ग्वालियर हाईवे पर नए झांसी के लिए दाखिल होते ही नहर है। नहर के दोनों ओर 12-12 मीटर की चौड़ी सड़कें बनवाई जाएंगी। हरियाली के मद्देनजर भी नहर के दोनों छोर पर 10-10 मीटर जगह छोड़ी जाएगी। इसके अलावा नई टाउनशिप के अंदर 12 से 18 मीटर चौड़ी सड़कें होंगी। ड्रेनेज सिस्टम से लेकर पानी के लिए पाइप लाइन भी डलेगी। तकनीकी बिड खुल चुकी है। इसी सप्ताह वित्तीय बिड खुलने के बाद चयनित फर्म को कार्यादेश जारी कर दिया जाएगा। अगले महीने से काम शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



15 पार्क बनेंगे, अंडरग्राउंड केबल डलेगी
नए शहर में हरियाली का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। पहले सेक्टर में 15 पार्क बनाए जाएंगे। यहां पर तार भी झूलते नजर नहीं आएंगे। इसके लिए अंडरग्राउंड विद्युत केबल डाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed