{"_id":"69ae8e7046e222c26f0b6133","slug":"jhansi-jowar-and-millet-will-also-be-available-along-with-wheat-and-rice-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: गेहूं, चावल के साथ मिलेगा ज्वार और बाजरा भी, गोदाम में पहुंचा अनाज, जल्द होगा वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: गेहूं, चावल के साथ मिलेगा ज्वार और बाजरा भी, गोदाम में पहुंचा अनाज, जल्द होगा वितरण
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Mon, 09 Mar 2026 02:40 PM IST
विज्ञापन
सार
लोगों की सेहत ठीक रहे, खाने के लिए उन्हें मोटा अनाज मिले, इसका ध्यान रखा गया है। इस बार गेहूं, चावल के साथ ज्वार और बाजरा दोनों दिए जाएंगे। अंत्योदय व पात्र गृहस्थी दोनों श्रेणी के उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा।
मोटा अनाज।
- फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
विस्तार
राशन उपभोक्ताओं को इस बार सरकार ने गेहूं, चावल के साथ ज्वार और बाजार बांटने का भी निर्णय लिया है। हालांकि, अभी इसकी तिथि नहीं आई है लेकिन जल्द ही वितरण शुरू होगा। गोदाम में अनाज आ चुका है।
लोगों की सेहत ठीक रहे, खाने के लिए उन्हें मोटा अनाज मिले, इसका ध्यान रखा गया है। इस बार गेहूं, चावल के साथ ज्वार और बाजरा दोनों दिए जाएंगे। अंत्योदय व पात्र गृहस्थी दोनों श्रेणी के उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा।
45 हजार से ज्यादा हैं अंत्योदय कार्डधारक
अंत्योदय कार्डधारकों को इस बार प्रति परिवार 10 किलोग्राम बाजरा, 11 किलोग्राम चावल और 14 किलोग्राम गेहूं दिया जाएगा। वहीं पात्र गृहस्थी के प्रति सदस्य को 2 किलो गेहूं, 1 किलो चावल और 2 किलो ज्वार या बाजार का वितरण होगा। अंत्योदय कार्ड वालों को हर महीने 35 किलोग्राम अनाज दिया जाता है। सहायक आपूर्ति अधिकारी अमित कुमार त्रिवेदी का कहना है कि इस बार गेहूं, चावल के साथ ज्वार बाजरा भी उपभोक्ताओं को बांटा जाएगा।
Trending Videos