{"_id":"69ae597d659dcb9e920c7c2f","slug":"jhansi-three-injured-in-a-head-on-car-collision-airbags-opening-to-save-lives-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: आमने-सामने कार की टक्कर में तीन घायल, एयरबैग खुलने से बची जान, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: आमने-सामने कार की टक्कर में तीन घायल, एयरबैग खुलने से बची जान, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, वीडियो
अमर उजाला नेटवर्क
Published by: दीपक महाजन
Updated Mon, 09 Mar 2026 10:54 AM IST
विज्ञापन
सार
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। एयरबैग खुल जाने से कार सवार तीनों की जान बच गई। राहगीरों ने कार में फंसे तीनों लोगों को बाहर निकाला।
सीसीटीवी में कैद हादसा।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
रविवार सुबह रक्सा के पुनावली रोड पर मडीला सरकार मंदिर के पास दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। दोनों कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। एयरबैग खुल जाने से कार सवार तीनों की जान बच गई। उनको मामूली चोट आई है। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
थाना प्रेमनगर के श्रीनगर गांव निवासी बृजेश अपने बहनोई दुर्जन और भांजे रवि के साथ रक्सा क्षेत्र के डोमागोर गांव में अपनी भांजी की शादी में शामिल होने जा रहे थे। एक माह पहले ही उन्होंने नई कार खरीदी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुनावली रोड पर मडीला सरकार मंदिर के पास पहुंचते ही सामने से दूसरी तेज रफ्तार कार आ पहुंची। दोनों चालक अपनी कार संभाल नहीं सके। उनके बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। राहगीरों ने कार में फंसे तीनों लोगों को बाहर निकाला। तीनों चोटिल हो गए। डायल-112 और रक्सा पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया गया। थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि अभी तक किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
हादसे के बाद का वीडियो...
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन