{"_id":"69aec562c55e77b141044ace","slug":"video-jhansi-a-speeding-pickup-collided-with-an-army-truck-killing-one-soldier-2026-03-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"झांसी में तेज रफ्तार पिकअप ने आर्मी ट्रक में मारी टक्कर, हादसे में एक जवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में तेज रफ्तार पिकअप ने आर्मी ट्रक में मारी टक्कर, हादसे में एक जवान की मौत
झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 06:34 PM IST
Link Copied
बबीना-झांसी मुख्य मार्ग पर खैलार के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। झांसी की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने सेना के एक ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सेना का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप वाहन तेज रफ्तार में था और चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था। खैलार के पास अचानक पिकअप अनियंत्रित हो गई और सामने चल रहे सेना के ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए और घायल जवान को बाहर निकालकर तुरंत इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज झाँसी भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और सेना के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।