{"_id":"69dd57af8fa1a68dec0179ad","slug":"elderly-man-burnt-alive-while-extinguishing-fire-in-neighbors-field-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-775894-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: पड़ोसी के खेत में लगी आग बुझाते समय जिंदा जला बुजुर्ग, मेडिकल अस्पताल में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: पड़ोसी के खेत में लगी आग बुझाते समय जिंदा जला बुजुर्ग, मेडिकल अस्पताल में तोड़ा दम
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
सार
ललितपुर के जखौरा में पड़ोसी के खेत में लगी आग बुझाते समय बुजुर्ग जिंदा जल गया। उसे नाजुक हाल में परिजनों ने मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार तड़के उसकी मौत हो गई।
मेडिकल कॉलेज, झांसी
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
विस्तार
ललितपुर के जखौरा में पड़ोसी के खेत में लगी आग बुझाते समय बुजुर्ग जिंदा जल गया। उसे नाजुक हाल में परिजनों ने मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार तड़के उसकी मौत हो गई।
जखौरा के काली पहाड़ी गांव निवासी गोकुल (60) रविवार दोपहर अपने खेत में गए थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि साफ सफाई के दौरान वहां पत्तों में आग लगाई गई थी। आग फैलते हुए पड़ोस के खेत तक जा पहुंची। यह देख गोकुल आग बुझाने लगे। इस दौरान असंतुलित होकर वह आग के बीचों-बीच जा गिरे। वह आग की चपेट में आ गए। आसपास के लोगों में चीख पुकार मच गई। किसी तरह लोगों ने उनको निकाला, तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुके थे। परिजन उनको लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंचे। उनको बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया। उनकी हालत बिगड़ती गई। सोमवार सुबह मौत हो गई। गोकुल के परिवार में पत्नी समेत दो बेटे हैं।
नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X