{"_id":"69e679bfd5a4413608078a97","slug":"procurement-center-in-charge-found-under-the-influence-of-alcohol-during-dms-inspection-action-directed-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-155101-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: डीएम के निरीक्षण में नशे की हालत में मिला क्रय केंद्र प्रभारी, कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: डीएम के निरीक्षण में नशे की हालत में मिला क्रय केंद्र प्रभारी, कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों की हकीकत जानने के लिए सोमवार को जिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने अमरपुर मंडी में संचालित हो रहे गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण कियाा। यहां बी-पैक्स रोंड़ा समिति का क्रय केंद्र प्रभारी नशे की हालत में मिला। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने बिचौलियों पर नजर रखने के लिए राजस्व अधिकारियों की ड्यूटी क्रय केंद्रों पर लगाते हुए कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने सोमवार को दोपहर में सबसे पहले विपणन शाखा केंद्र बांसी का निरीक्षण किया। एफसीआई द्वारा संचालित क्रय केंद्र प्रभारी मोहन कुशवाहा ने बताया कि बोरा की उपलब्धता शून्य है और अब तक कुल पांच हजार क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। बी-पैक्स रोंड़ा समिति के क्रय केंद्र पर केंद्र प्रभारी जगदीश सिंह नशे की हालत में पाए गए। इस पर जिलाधिकारी ने सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता एवं जला प्रबंधक पीसीएफ को उक्त स्थिति का संज्ञान लेते हुए समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी को मंडी परिसर में संचालित सभी क्रय केंद्रों पर बारदाना की पर्याप्त उपलब्धता और नियमित उठान सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए। साथ ही, जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि केंद्र परिसर में आने वाले किसानों को पेयजल एवं बैठने आदि की समुचित व्यवस्था की जाए।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव, जिला खाद्य विपणन अधिकारी चामुंडा प्रसाद पांडेय आदि उपस्थित रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X