{"_id":"6add1018816ecac2d80fff6c","slug":"elderly-man-dies-after-being-hit-by-a-motorcycle-jhansi-news-c-420-1-tod1002-14762-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: मोटरसाइकिल टक्कर से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: मोटरसाइकिल टक्कर से बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
टोड़ी फतेहपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम दुगारा में एक सड़क हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग की जान चली गई। तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उनकी मोपेड में जोरदार टक्कर मार दी थी। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
ग्राम बेला निवासी चन्द्रभान (70) बीती 14 अक्तूबर को मऊरानीपुर से दवा लेकर लौट रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे ग्राम दुगारा में पेट्रोल पंप के सामने यह घटना हुई। ग्राम पण्डवाहा निवासी मानवेन्द्र ने अपनी मोटरसाइकिल लापरवाही से चलाई। उसने चन्द्रभान की मोपेड में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से चन्द्रभान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय ले जाया गया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। झांसी में उपचार के दौरान चन्द्रभान ने दम तोड़ दिया।
मृतक चन्द्रभान के भाई नन्दराम ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने मानवेन्द्र पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी मोटरसाइकिल चालक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की।