{"_id":"681a02f5a10547c5f702ba34","slug":"female-guard-assaulted-during-park-duty-in-jhansi-video-goes-viral-on-social-media-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी में महिला गार्ड पर हमला: पार्क में ड्यूटी के दौरान लात-घूंसे बरसाए, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में महिला गार्ड पर हमला: पार्क में ड्यूटी के दौरान लात-घूंसे बरसाए, वीडियो वायरल
Tue, 06 May 2025 06:09 PM IST
विवेक राजौरिया
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: विवेक राजौरिया
Updated Tue, 06 May 2025 06:09 PM IST
सार
झांसी के वृंदावन लाल वर्मा पार्क में ड्यूटी पर तैनात महिला गार्ड काजल परिहार के साथ दो पुरुषों और दो महिलाओं ने मारपीट की। घटना का वीडियो वायरल हो गया है। दोनों पक्ष थाने पहुंचे, पुलिस जांच जारी है। पढिये पूरा मामला विस्तार से.....
विज्ञापन
वृन्दावन लाल वर्मा पार्क में महिलाओ की मारपीट की तस्वीर
- फोटो : अमर उजला नेटवर्क, झांसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी के वृन्दावन लाल वर्मा पार्क में ड्यूटी कर रही महिला सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि काजल परिहार, जो भेल क्षेत्र की रहने वाली है और एक प्राइवेट सिक्योरिटी कंपनी में कार्यरत है, पार्क में ड्यूटी पर तैनात थी।
विज्ञापन
इसी दौरान दो पुरुष और दो महिलाएं वहां पहुंचे और किसी बात को लेकर काजल से गाली-गलौज करने लगे। बात बढ़ने पर उन्होंने महिला गार्ड के साथ लात-घूंसों से जमकर मारपीट की। पूरी घटना वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल से रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी, जो अब वायरल हो चुकी है।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही दोनों पक्ष नवाबाद थाने पहुंच गए हैं, जहां पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।