फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   FIR lodged against the sons of the Municipal Chairman on charges of extortion and rioting

Jhansi News: पालिका अध्यक्ष के बेटों पर रंगदारी वसूलने एवं बलवा के आरोेप में प्राथमिकी

Sun, 02 Aug 2026 02:42 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sun, 02 Aug 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against the sons of the Municipal Chairman on charges of extortion and rioting
झांसी। मऊरानीपुर नगर पालिका अध्यक्ष शशि श्रीवास के पुत्र आयुष श्रीवास एवं प्रिंस उर्फ गोलू श्रीवास समेत उसके तीन साथियों के खिलाफ 50 हजार की रंगदारी वसूलने, बलवा, जान से मारने की कोशिश करने, एससी-एसटी एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मऊरानीपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

मऊ देहात बड़े हनुमान निवासी सत्येन्द्र कुमार ने तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब 6:40 बजे वह नदी किनारे से अपने घर लौट रहा था। धनुषधारी मंदिर के सामने पहले से घात लगाए बैठे आयुष श्रीवास, प्रिंस उर्फ गोलू ने अपने साथी देव उर्फ देवू, अमन सोनी एवं अनिल के साथ मिलकर उसे घेर लिया। आरोपी उसे धमकाने लगे। उससे 50 हजार रुपये की मांग करते हुए मजदूरी के 20 हजार रुपये दोबारा न मांगने को धमकाया। आरोपियों ने उसे बुरी तरह से पीटते हुए उससे बाइक की चाभी छीन ली। बाइक से पेट्रोल निकालकर उस पर छिड़कर दिया और जिंदा जलाने की कोशिश की। किसी तरह वह अपनी जान बचाकर भागा। आरोपियों ने उसकी मोटर साइकिल में आग लगा दी। सूचना पर दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई लेकिन, तब तक उसकी बाइक जल चुकी थी। पीड़ित का आरोप है कि घटना के दौरान उसके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित भी किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी रत्नेश्वर सिंह के मुताबिक पालिका ने कुछ समय पहले सरकारी जमीन खाली कराई थी, उसको लेकर सत्येंद्र ने नाखुश था। तहरीर के आधार पर पांचों आरोपियों के खिलाफ अवैध वसूली, जान से मारने के प्रयास समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed