फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   High-speed driving continues unabated; 1.01 lakh challans issued in nine months.

Jhansi News: तेज रफ्तार नहीं थमी, नौ माह में 1.01 लाख चालान

Thu, 24 Sep 2026 02:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
High-speed driving continues unabated; 1.01 lakh challans issued in nine months.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। तेज रफ्तार पर लगातार कार्रवाई के बावजूद वाहन चालकों की रफ्तार कम नहीं हो रही है। यातायात पुलिस ने जनवरी से जुलाई तक तेज रफ्तार में वाहन चलाने वाले 79,014 चालकों के चालान किए थे। सितंबर की 23 तारीख तक यह आंकड़ा बढ़कर 1.01 लाख पहुंच गया। वहीं, सभी यातायात नियमों के उल्लंघन में किए गए चालान भी बढ़कर 1.76 लाख हो गए हैं।
तेज रफ्तार पर अंकुश लगाने के लिए शहर की प्रमुख सड़कों पर गति सीमा निर्धारित है। निर्धारित सीमा से अधिक गति से वाहन चलाने पर चौराहों पर लगे नगर निगम के कैमरों से भी चालान किए जाते हैं। इसके बावजूद तेज रफ्तार के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। जनवरी से जुलाई के बीच हुए कुल 1,37,025 चालानों में 79,014 चालान तेज रफ्तार के थे। सितंबर की 23 तारीख तक कुल चालानों की संख्या 1,76,000 और तेज रफ्तार के चालानों की संख्या 1.01 लाख पहुंच गई।
विज्ञापन


हेलमेट नहीं लगाने पर 18,705 चालान
यातायात पुलिस ने जनवरी से जुलाई के बीच हेलमेट नहीं लगाने पर 18,705 वाहन चालकों के चालान किए। नो पार्किंग में 13,265 और तीन सवारी बैठाने पर 4,133 चालान हुए। मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने पर 1,825 और गलत दिशा में वाहन चलाने पर 1,764 चालान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी अवधि में बिना बीमा वाहन चलाने के 2,037, नाबालिगों के वाहन चलाने के 543 और शराब पीकर वाहन चलाने के 643 मामले सामने आए। पुलिस ने 795 वाहन सीज किए। ब्लैक फिल्म के 530, मॉडिफाइड साइलेंसर के 325 और प्रेशर हॉर्न के 222 चालान भी किए गए।


तेज रफ्तार से दूसरों की जान को खतरा
सीओ मुकेश कुमार ने बताया कि निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में वाहन चलाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। तेज रफ्तार से वाहन चलाने पर चालक के साथ सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों की जान भी जोखिम में पड़ती है। हेलमेट नहीं लगाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूकता अभियान भी चलाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed