सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Hotel manager beaten with belt for refusing to give room

Jhansi News: कमरा देने से मना करने पर होटल मैनेजर को बेल्ट से पीटा

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Hotel manager beaten with belt for refusing to give room
विज्ञापन
झांसी। नवाबाद के जेल चौराहा स्थित होटल विकास में कमरा देने से इन्कार करने पर नाराज युवकों ने होटल मैनेजर को बेल्ट से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। मैनेजर की पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। नवाबाद पुलिस ने तीन आरोपियों की शिनाख्त करके उनको हिरासत में ले लिया गया है। होटल विकास के संचालक घनेंद्र सिंह ने पुलिस को रविवार रात सात-आठ लड़के शराब के नशे में होटल आए थे। वह लोग एक कमरा मांग रहे थे। मैनेजर ने उनके शराब के नशे में होने की वजह से कमरा देने से इन्कार कर दिया। इस बात पर युवक भड़क उठे। बेल्ट से मैनेजर को पीटने लगे। पीटने के बाद आरोपी भाग निकले। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। ब्यूरो
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed