{"_id":"6a36fcc9ee223fa947035297","slug":"in-the-presence-of-the-chief-minister-projects-worth-rs-7000-crore-were-discussed-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-820014-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: सीएम की मौजूदगी में 7000 करोड़ की परियोजनाओं पर हुआ मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: सीएम की मौजूदगी में 7000 करोड़ की परियोजनाओं पर हुआ मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Sun, 21 Jun 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आयुक्त सभागार में लोक निर्माण विभाग के कार्यों की भी समीक्षा की। करीब डेढ़ घंटे लंबी चली इस समीक्षा के दौरान मंडल में प्रस्तावित 7000 करोड़ रुपये की कार्ययोजना पर मंथन हुआ। इसमें झांसी के लिए 3777 करोड़ रुपये के 450 कार्य शामिल हैं।
समीक्षा के दौरान सड़कों को नुकसान पहुंचाने जाने का मामला भी सामने आया। इस पर सीएम ने क्षति
पहुंचाने वाले व्यक्ति अथवा संस्थाओं से नियमानुसार क्षतिपूर्ति वसूलने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव अजय कुमार ने बताया कि 7000 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाएं इस साल की कार्ययोजना में शामिल हैं जबकि पिछले साल मंडल के 2,400 करोड़ रुपये की लागत की 1500 परियोजनाएं स्वीकृति की गई थीं। निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के बावजूद कार्य प्रारंभ न करने वाली फर्मों को चिह्नित करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। सड़कों की गुणवत्ता एवं उपयोगिता बनाए रखने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। खास तौर से जनहित से जुड़ीं परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति प्रदान करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, राज्य राजमार्गों, दीर्घ एवं लघु सेतु, धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाले संपर्क मार्गों, फ्लाई ओवर तथा सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रस्तावों पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा। प्रत्येक परियोजना को
गुणवत्तापूर्ण एवं समय के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।