सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Bike rider dies in a road accident on the highway

Jhansi: हाईवे पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत, ओरछा जाते समय हुआ हादसे का शिकार

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 18 May 2026 09:48 PM IST
विज्ञापन
सार

सोमवार को झांसी-कानपुर हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया।

Jhansi: Bike rider dies in a road accident on the highway
सड़क हादसे में युवक की मौत।
विज्ञापन

विस्तार

सोमवार को झांसी-कानपुर हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। हादसे के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
Trending Videos


जालौन के थाना सिरसा कलां क्षेत्र के ग्राम हिम्मतपुर निवासी जितेंद्र सिंह ठाकुर के पुत्र यशवीर (28) बुधवार सुबह तकरीबन नौ बजे घर से निकले थे। वे मजदूरों को लेने के लिए ओरछा जा रहे थे। इसी दरम्यान झांसी-कानपुर हाईवे पर सेमरी टोल प्लाजा के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। टोल प्लाजा पर तैनात 1033 एंबुलेंस की सहायता से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही डाॅयल 112 व कोतवाली मोंठ पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि मृतक की छह साल पहले शादी प्रिया के साथ हुई थी। उनके परिवार में दो छोटी बेटियां हैं। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed