सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: BJP leader and former councilor were running a betting gang, four arrested

Jhansi: भाजपा नेता व पूर्व पार्षद चला रहा थे सट्टा गिरोह, चार गिरफ्तार, बरामद रजिस्टर में डेढ़ करोड़ का लेनदेन

अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 18 May 2026 10:08 PM IST
विज्ञापन
सार

गिरफ्तार सटोरियों के मोबाइल से 3.96 लाख के क्वाइन समेत रजिस्टर में डेढ़ करोड़ रुपये का हिसाब मिला है। पुलिस ने तीन लैपटॉप, 17 मोबाइल, एक टेबलेट समेत 10 रजिस्टर भी बरामद किए हैं।

Jhansi: BJP leader and former councilor were running a betting gang, four arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

सटोरियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन-720 के तहत पुलिस ने सोमवार को सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पूर्व पार्षद एवं भाजपा नेता संतोष श्रीवास समेत चार सटोरियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि मकान मालिक समेत तीन नाम प्रकाश में आए हैं। पुलिस इनको तलाश रही है। गिरफ्तार सटोरियों के मोबाइल से 3.96 लाख के क्वाइन समेत रजिस्टर में डेढ़ करोड़ रुपये का हिसाब मिला है। पुलिस ने तीन लैपटॉप, 17 मोबाइल, एक टेबलेट समेत 10 रजिस्टर भी बरामद किए हैं।


एसपी सिटी प्रीति सिंह एवं एसीपी अरीबा नोमान ने बताया बबीना के चंदौली गांव में बिरजू श्रीवास के घर को सटोरियों ने ठिकाना बनाया हुआ था। वेबसाइट के जरिए आईपीएल मेें सट्टेबाजी कराते थे। सोमवार को पुलिस ने दबिश देकर कोतवाली के सैंयर गेट मोहल्ला निवासी पूर्व पार्षद संतोष श्रीवास, नैनागढ़ निवासी उमेश गुप्ता, लालता प्रसाद कम्पाउंड निवासी आशीष अग्रवाल एवं कृष्णा एंनक्लेव निवासी सचिन यादव को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास 3,96,208 रुपये के डिजिटल क्वाइन मिले। पुलिस के मुताबिक सरगना के तौर पर मिशन कम्पाउंड निवासी प्रेम खटीक का नाम सामने आया है। इससे पूर्व पार्षद संतोष श्रीवास ने आईडी ली थी। संतोष एजेंट के तौर पर इसे चलाता है। उमेश, आशीष अग्रवाल और सचिन यादव का काम ग्राहक तलाशना था। 30 प्रतिशत मुनाफा संतोष अपने पास रखता था जबकि 70 प्रतिशत मुनाफा प्रेम खटीक और निहाल के पास जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन



गिरोह में मकान मालिक भी शामिल, तलाश रही पुलिस
पुलिस को पूछताछ में मालूम चला कि सट्टा गिरोह में मकान मालिक बिरजू श्रीवास उर्फ गोविंद भी शामिल था। पूर्व पार्षद संतोष 30 फीसदी मुनाफे से सभी को हिस्सा देता था। मकान मालिक का भी हिस्सा था। आरोपियों के मोबाइल में 6 बैंकों की यूपीआई आईडी मिली। इनके जरिए बैंक से वह लेनदेन करते थे। पुलिस के मुताबिक आईडी बांटने वाले प्रेम खटीक पर कई मामले पहले से दर्ज हैं। उसके खिलाफ 2013 में सट्टा खिलवाने के आरोप में मामला दर्ज हुआ था। उस पर हत्या की कोशिश, ठगी, मारपीट समेत कई धाराओं में उस पर सात से अधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Trending Videos


सट्टेबाजों के लिए पुलिस ने किया लग्जरी कार का इंतजाम
भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद संतोष श्रीवास समेत चारों सटोरियों के लिए पुलिस ने किराये पर लग्जरी एसी कार मंगवाई थी। इसी कार से उन चारों को झांसी लाया गया। एसी युक्त कार से चारों पहले पुलिस लाइन पहुंचे, यहां से उन चारों को कोर्ट के सामने ले जाया गया। गर्मी से बचने के लिए जब तक उनका नंबर नहीं आया चारों कार के अंदर बैठकर एसी की हवा खाते रहे। उस दौरान संतोष एवं अन्य सटोरियों के दोस्त भी आसपास मोटर साइकिल से मड़रा रहे थे। थाना प्रभारी विनय साहू ने भी कि सटोरियों को झांसी तक लाने के लिए किराये पर कार मंगवाई गई थी।

मामले की जानकारी देतीं एसपी सिटी प्रीति सिंह...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed