{"_id":"6a6c37d60c8565804f06f89d","slug":"jhansi-development-to-gain-momentum-projects-worth-40-crore-to-begin-in-august-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: विकास को मिलेगी रफ्तार, अगस्त में शुरू होंगे 40 करोड़ के काम, नगर निगम ने जारी की निविदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: विकास को मिलेगी रफ्तार, अगस्त में शुरू होंगे 40 करोड़ के काम, नगर निगम ने जारी की निविदा
Fri, 31 Jul 2026 11:21 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:21 AM IST
सार
नगर निगम ने अवस्थापना निधि, 15वें वित्त आयोग और राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत करीब 40 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की निविदा जारी कर दी है।
विज्ञापन
नगर निगम, झांसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महानगर में लंबे समय से प्रस्तावित विकास कार्य अब रफ्तार पकड़ने जा रहे हैं। नगर निगम ने अवस्थापना निधि, 15वें वित्त आयोग और राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनकैप) के तहत करीब 40 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की निविदा जारी कर दी है। निविदा प्रक्रिया अगस्त में पूरी कराकर निर्माण कार्य शुरू कराने की तैयारी है।
पार्षदों और स्थानीय लोगों की ओर से सड़क, नाली, नाला निर्माण और स्ट्रीट लाइट समेत विभिन्न विकास कार्यों की लगातार मांग की जा रही थी। इसके बाद नगर निगम ने सर्वे कराकर प्रस्ताव तैयार किए और अलग-अलग मदों से कराए जाने वाले कार्यों के लिए निविदाएं जारी कर दीं। नगर निगम के अनुसार अवस्थापना निधि से 29.37 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए जाएंगे। वहीं, राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनकैप) के तहत 10.32 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा 15वें वित्त आयोग समेत अन्य मदों से भी निर्माण और विद्युतीकरण के कार्य कराए जाएंगे।
नगर आयुक्त आकांक्षा राणा ने बताया कि विभिन्न योजनाओं के तहत उपलब्ध बजट के अनुरूप निविदाएं जारी कर दी गई हैं। अगस्त में निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद विकास कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
प्रस्तावों पर ली गई जमीनी रिपोर्ट
नगर निगम में आए सड़क से लेकर नाला निर्माण तक के प्रस्तावों पर जोनवार अधिकारियों से जमीनी रिपोर्ट ली गई। एनकैप के कामों पर पार्षदों की आपत्ति के बाद निगम प्रशासन को कुछ काम सूची से हटाने भी पड़े। उनकी जगह नए काम जोड़कर अब निविदा निकाली गई है। अफसरों का कहना है कि जो काम बहुत आवश्यक हैं, उन पर ही फोकस किया गया है।
यह अहम कार्य करवाए जाएंगे
10 से अधिक पिछड़े वार्डों में कच्ची सड़कों को पक्का किया जाएगा। कई सड़कें निगम गठन के बाद पहली बार बनेंगी।
सड़क बाजार में फूड वैली विकसित की जाएगी। एक समान दुकानों के निर्माण के साथ ही यहां बैठने की व्यवस्था होगी।
झलकारीबाई तिराहा, कचहरी चौराहा, अग्रसेन चौक, संत गाडगे समेत आठ चौराहों का दो करोड़ रुपये से कायाकल्प होगा।
कई जगहों पर पुराने पोल हटाकर नए डेकोरेटेड पोल लगाए जाएंगे। इसके अलावा कान्हा उपवन समेत अन्य जगहों पर सोलर प्लांट लगेगा।