{"_id":"6a6bc1188b8d6f3c0d02962d","slug":"survey-launched-to-create-digital-records-for-every-property-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-845542-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: हर संपत्ति का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए सर्वे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: हर संपत्ति का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए सर्वे शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नगर निगम क्षेत्र में हर संपत्ति का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए बृहस्पतिवार से स्थलीय सर्वे शुरू हो गया है। नगर आयुक्त आकांक्षा राणा ने टीम के साथ वार्ड में पहुंचकर सर्वे कर रही टीमों के काम का जायजा लिया।
ग्रामीण विकास मंत्रालय के भूमि संसाधन विकास की ओर से नगरीय क्षेत्रों में लैंड रिकॉर्ड सृजन से संबंधित शहरी बसावटों का राष्ट्रीय जियोस्पेशियल ज्ञान-आधारित भूमि सर्वेक्षण (नक्शा) प्रोजेक्ट के तहत नगर निकायों में झांसी नगर निगम का भी चयन किया गया है। नक्शा परियोजना के पहले चरण में ड्रोन के जरिये हवाई सर्वेक्षण का काम पूरा हो चुका है। दूसरे चरण के अंतर्गत रोवर के जरिये जमीनी सत्यापन किया जा रहा है। नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में प्रशिक्षित सर्वेक्षण टीम जाएगी, जो मोबाइल एप पर उपलब्ध प्रारूप में जानकारी भरेगी। रोवर का उपयोग करके वास्तविक नक्शा निर्देशांक और क्षेत्रफल जैसी जानकारी दर्ज करेगी। इस परियोजना से नगरीय भवनों के डिजिटल रिकॉर्ड तैयार होंगे, जिससे नागरिकों को अपने भवनों संबंधी मालिकाना प्रमाणपत्र एक क्लिक पर मिल सकेंगे। बैंक और वित्तीय संस्थानों को भी ऑनलाइन प्रमाणपत्र प्राप्त होंगे।
नक्शा परियोजना के लिए झांसी में 26 सर्वे टीमों का गठन किया गया, जिसमें नगर निगम और राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ टीमें वार्डों में पहुंचकर स्थलीय सर्वे का काम कर रही हैं। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त आकांक्षा राणा ने वार्ड 56 नरसिंह राव टौरिया में पहुंचकर गठित टीम द्वारा किए जा रहे सर्वे को देखा। इस दौरान नोडल प्रभारी नक्शा गौरव कुमार, पार्षद अरविंद झा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सर्वे के दौरान ये दस्तावेज दिखाने होंगे
- संपत्ति स्वामी का मोबाइल नंबर
- गृहकर की जानकारी के लिए दस्तावेज (यदि उपलब्ध है तो)
- संपत्ति की फोटो (दो-तीन फोटो जिसमें संपत्ति मालिक स्वयं हो)
- भवन स्वामी का आधार कार्ड/ किसी भी पहचानपत्र की फोटो
- संपत्ति के स्वामी के दस्तावेज की फोटो (क्षेत्र या क्षेत्रफल लिखा हो)
- संपत्ति मालिक की फोटो (यदि संपत्ति मालिक मौजूद नहीं है तो जो व्यक्ति मालिक की जानकारी देगा, उसकी रिकॉर्ड के लिए फोटो)