{"_id":"6a36b5853c980c5be508dbbb","slug":"jhansi-fire-breaks-out-in-mobile-shop-due-to-short-circuit-estimated-loss-of-12-lakh-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: शॉर्ट सर्किट से मोबाइल की दुकान में लगी आग, 12 लाख के नुकसान का अनुमान, वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: शॉर्ट सर्किट से मोबाइल की दुकान में लगी आग, 12 लाख के नुकसान का अनुमान, वीडियो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sat, 20 Jun 2026 09:18 PM IST
विज्ञापन
सार
मऊरानीपुर थाना इलाके में बस स्टैंड के पास स्थित मोबाइल की दुकान में आग लग गई, जिससे दुकान में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। दमकल कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आगजनी में दुकान के अंदर रखा सामान जला।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात मऊरानीपुर थाना इलाके में बस स्टैंड के पास स्थित मोबाइल की दुकान में आग लग गई, जिससे दुकान में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। आग से लगभग 12 लाख की क्षति का अनुमान लगाया गया है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है।
स्टेशन रोड नई बस्ती निवासी रवि कुशवाहा ने बताया कि उसकी बस स्टैंड के पास परी मोबाइल के नाम से मोबाइल व एसेसरीज की दुकान है। शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात तकरीबन डेढ़ बजे लोगों ने दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दमकल कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक दुकान के अंदर रखा सारा कीमती सामान जल चुका था। संचालक ने बताया कि आग से नए मोबाइल, स्पेयर पार्ट्स, रिपेयरिंग के उपकरण, फर्नीचर आदि जलकर नष्ट हो गया। आग से उसे लगभग 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। संचालन ने प्रशासन से क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है।
आगजनी के दौरान का वीडियो...

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन