{"_id":"69940dcfe7255bcb0b032d3b","slug":"jhansi-four-people-arrested-for-stealing-from-a-bullion-trader-jewellery-and-cash-recovered-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: सराफा कारोबारी के यहां चोरी करने वाले चार गिरफ्तार, जेवरात एवं नकदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: सराफा कारोबारी के यहां चोरी करने वाले चार गिरफ्तार, जेवरात एवं नकदी बरामद
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:12 PM IST
विज्ञापन
सार
सराफा कारोबारी अरविंद सोनी के घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात उड़ाने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस
- फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
विस्तार
कोतवाली के उनाव गेट के बाहर रहने वाले सराफा कारोबारी अरविंद सोनी के घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात उड़ाने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अफसरों का दावा है कि पुलिस को देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर पहले फायर किया। बचाव में जवाबी कार्रवाई करने पर एक बदमाश पांव में गोली लगने से घायल हो गया। उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सीओ सदर लक्ष्मीकांत गौतम का कहना है कि 9 फरवरी को अरविंद सोनी के घर से बदमाशों ने सोने-चांदी के गहने उड़ा दिए थे। मामला दर्ज करने के बाद कोतवाली पुलिस उनको तलाशने में जुटी थी। अरविंद के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कुछ बदमाश दिखाई दिए थे। उनकी तलाश हो रही थी। रविवार तड़के करीब 2:30 बजे पुलिस को बदमाशों के अंजनी माता मंदिर के पास मौजूद होने की सूचना मिली। कुछ देर में पुलिस भी पहुंची।
Trending Videos