{"_id":"6a475db4a5d836885f049913","slug":"jhansi-panic-in-mauranipur-due-to-mysterious-fires-fire-breaks-out-even-inside-a-locked-box-2026-07-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: रहस्यमयी आग से दहशत, तीन दिन में बीस से ज्यादा बार हो चुकी घटना, पीड़ित ने प्रशासन से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: रहस्यमयी आग से दहशत, तीन दिन में बीस से ज्यादा बार हो चुकी घटना, पीड़ित ने प्रशासन से लगाई गुहार
Fri, 03 Jul 2026 01:10 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:10 PM IST
सार
मऊरानीपुर क्षेत्र में एक ही शख्स के दो घरों में अपने आप आग लगने की घटना से पीड़ित परिवार सहित पड़ोसियों में खौफ है। तीन दिन में कई बार आगजनी की घटना घट चुकी है।
विज्ञापन
घर के अंदर रखे सामान में लगी आग।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मऊरानीपुर क्षेत्र में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। मेढ़की गांव निवासी रोहित सेन के मुताबिक उसके घर में रहस्यमय तरीके से अपने आप आग लग रही है। पीड़ित के अनुसार उसके दो मकान हैं और दोनों में तीन दिनों में बीस से ज्यादा बार आगजनी की घटनाएं घट चुकी हैं।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार के बाहर खड़े स्थानीय लोग व पुलिस।
- फोटो : संवाद
रोहित सेन ने बताया कि उसके दो मकान है एक पक्का और दूसरा खपरैल मकान है। दोनों ही घर के अंदर रखे सामान में अचानक आग लग जाती है। एक बंद बक्से के अंदर भी आग लगने से उसके अंदर रखे पैसे व सामान जल खाक हो गया। जिससे वह लोग घबरा गए। लगातार हो रही इन घटनाओं के कारण पीड़ित परिवार भयभीत है। घटना की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। रहस्यमयी आग को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों में भी दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार के साथ-साथ सबसे ज्यादा उसके पड़ोसी भी खौफ है। पीड़ित का कहना है घटना से पुलिस को अवगत कराया गया है। पुलिस मौके पर भी आई थी। जानकारी लगते ही मऊरानीपुर प्रशासन भी मौके पर पहुंच चुका है।
आगजनी का वीडियो एवं घटना की जानकारी देता पीड़ित रोहित सेन...
आगजनी का वीडियो एवं घटना की जानकारी देता पीड़ित रोहित सेन...