सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: The road from Risala Chungi to Orchha Tigaila will be four-lane at a cost of Rs 45 crore.

Jhansi: 45 करोड़ से फोर लेन होगी रिसाला चुंगी से ओरछा तिगैला तक सड़क, जेडीए कराएगा निर्माण

अमर उजाला नेटवर्क Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 12 Mar 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
सार

इस सड़क के बनने के बाद महानगर से मऊरानीपुर, ओरछा, टीकमगढ़ समेत आसपास के क्षेत्रों में आना-जाना आसान हो जाएगा।

Jhansi: The road from Risala Chungi to Orchha Tigaila will be four-lane at a cost of Rs 45 crore.
रिसाला चुंगी से ओरछा तिगैला सड़क होगी फोरलेन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रिसाला चुंगी से ओरछा तिगैला तक फोर लेन सड़क बनने का रास्ता साफ हो गया है। झांसी विकास प्राधिकरण की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर शासन ने 45 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए हैं। ये सड़क बनने के बाद महानगर से मऊरानीपुर, ओरछा, टीकमगढ़ समेत आसपास के क्षेत्रों में आना-जाना आसान हो जाएगा।
Trending Videos



इस सड़क का चौड़ीकरण कराने की कवायद कई वर्षों से चल रही थी। कई बार जनप्रतिनिधियों और पीडब्ल्यूडी की ओर से प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जा चुका था। वन विभाग और कैंटोनमेंट बोर्ड की तरफ से भी सड़क निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी को अनापत्ति प्रमाणपत्र दिया जा चुका था। लेकिन फरवरी में पीडब्ल्यूडी ने झांसी विकास प्राधिकरण को एनओसी दे दी तो फिर जेडीए ने डीपीआर तैयार कराकर शासन को भेज दी। अब करीब छह किलोमीटर लंबी इस सड़क के लिए शासन ने वित्तीय मंजूरी दे दी है। इसी महीने जेडीए के खाते में बजट भी आने की उम्मीद है। फिर निविदा प्रक्रिया कराकर जेडीए सड़क का निर्माण शुरू कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed