सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Orchha: Ramraja Sarkar will be seated on a new throne, prepared by artisans from Varanasi in a year and a half

ओरछा: नए सिंहासन पर विराजमान होंगे रामराजा सरकार, डेढ़ साल में वाराणसी के कारीगरों ने किया तैयार

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 16 Mar 2026 12:15 PM IST
विज्ञापन
सार

नया सिंघासन करीब सात फीट लंबा, पांच फीट चौड़ा और लगभग 12 फीट ऊंचा है। यह सिंहासन अपनी भव्यता और नक्काशी के कारण आकर्षण का केंद्र बन गया है। 

Orchha: Ramraja Sarkar will be seated on a new throne, prepared by artisans from Varanasi in a year and a half
रामराजा सरकार का नया राजसी सिंहासन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

भगवान रामराजा सरकार के लिए एक नया राजसी सिंहासन तैयार किया है, जिस पर विराजमान होकर वे रामनवमी पर भक्तों को दर्शन देंगे। नया सिंहासन वाराणसी के कारीगरों ने डेढ़ साल में तैयार किया है।
Trending Videos


मंदिर प्रबंधन के अनुसार यह भव्य सिंहासन एक निजी संस्था ने भेंट किया है। इसे बनाने में लगभग 18 महीने का समय लगा। जबकि, अंतिम फिनिशिंग और पॉलिशिंग में करीब ढाई महीने अतिरिक्त लगे। सिंहासन को तैयार करने का काम वाराणसी के प्रसिद्ध कारीगर राजा कलसेरा और उनकी छह सदस्यीय टीम ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



100 साल पुरानी शीशम की लकड़ी का उपयोग
नया सिंघासन करीब सात फीट लंबा, पांच फीट चौड़ा और लगभग 12 फीट ऊंचा है। यह सिंहासन अपनी भव्यता और नक्काशी के कारण आकर्षण का केंद्र बन गया है। इसके निर्माण में करीब दो क्विंटल 100 साल पुरानी शीशम की लकड़ी का उपयोग किया गया है। इसकी सजावट और मजबूती के लिए मिश्रित धातु जर्मन सिल्वर का भी प्रयोग किया है, जिससे इसकी राजसी आभा और अधिक निखर कर सामने आई है। फाउंडेशन से जुड़े सुलभ अग्रवाल ने बताया कि इससे पहले भी संस्था की ओर से मंदिर में ढोल, नगाढ़े और पालकी भेंट की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष रामनवमी के अवसर पर भगवान रामराजा सरकार इसी नए सिंहासन पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे, जिससे इस ऐतिहासिक परंपरा में एक नया अध्याय जुड़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed