सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Special train: Three special trains will run in April for the convenience of passengers

Special train: यात्रियों की सुविधा के लिए अप्रैल में चलेंगी तीन स्पेशल ट्रेनें, झांसी से यहां जाना होगा आसान

अमर उजाला नेटवर्क Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 15 Mar 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
सार

रेलवे प्रशासन ने अप्रैल में झांसी से पुणे, मुंबई, गोरखपुर, वाराणसी, भोपाल व कानपुर जाने वाले यात्रियों के लिए तीन स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।

Special train: Three special trains will run in April for the convenience of passengers
स्पेशल ट्रेन।
विज्ञापन

विस्तार

रेलवे प्रशासन ने अप्रैल में झांसी से पुणे, मुंबई, गोरखपुर, वाराणसी, भोपाल व कानपुर जाने वाले यात्रियों के लिए तीन स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। पुणे-गोरखपुर (01415/01416) व मुंबई-गोरखपुर (01079/01080) के लिए अप्रैल में प्रतिदिन व लोकमान्य तिलक टर्मिनस-वाराणसी (01073/01074) सप्ताह में दो बार संचालित की जाएगी।
Trending Videos


मुख्य जनसंपर्क अधिकारी उत्तर मध्य रेलवे शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि पुणे-गोरखपुर (01415) एक से 30 अप्रैल तक प्रतिदिन चलाई जाएगी। वहींं, गोरखपुर-पुणे (01416) दो अप्रैल से एक मई तक चलेगी। पुणे से यह ट्रेन 6:50 बजे चलकर इटारसी, रानी कमलापति होकर अगले दिन सुबह 4 बजे झांसी पहुंचेगी। कानपुर सेंट्रल, लखनऊ होते हुए 16:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वहीं, गोरखपुर से शाम 17:30 बजे ट्रेन चलेगी और अगले दिन सुबह 4 बजे झांसी आएगी और अगले दिन 3:15 बजे पुणे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार, छत्रपति महाराज टर्मिनस मुंबई-गोरखपुर (01079) एक से 30 अप्रैल तक चलेगी। वहीं गोरखपुर-छत्रपति महाराज टर्मिनस मुंबई (01080) 3 अप्रैल से 2 मई तक प्रतिदिन चलेगी। मुंबई से यह ट्रेन 22:30 बजे चलेगी, जो अगले दिन 22:50 बजे झांसी, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ होते हुए सुबह 10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में गोरखपुर से यह ट्रेन 14:30 बजे चलेगी।

इसी प्रकार, लोकमान्य तिलक टर्मिनस- वाराणसी सप्ताह में दो दिन चलेगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनस-वाराणसी (01073) हर बुधवार व बृहस्पतिवार को एक से 30 अप्रैल तक चलेगी। वहीं वाराणसी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (01074) हर शुक्रवार व शनिवार को 3 अप्रैल से दो मई तक चलेगी। लोकमान्य तिलक से यह ट्रेन 12:15 बजे चलेगी। झांसी, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज होते हुए वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में वाराणसी से 5:30 बजे चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed