{"_id":"6819ac16e6889834610510bc","slug":"jhansi-two-vicious-thieves-arrested-in-a-late-night-encounter-pistol-and-stolen-goods-recovered-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: देर रात मुठभेड़ में दो शातिर चोर गिरफ्तार, तमंचा और चोरी का माल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: देर रात मुठभेड़ में दो शातिर चोर गिरफ्तार, तमंचा और चोरी का माल बरामद
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: विवेक राजौरिया
Updated Tue, 06 May 2025 12:00 PM IST
विज्ञापन
सार
झांसी में पुलिस की सतर्कता से मुठभेड़ के दौरान दो शातिर चोर गिरफ्तार हुए, जिनसे तमंचा और चोरी का सामान बरामद हुआ। दोनों पहले भी आपराधिक वारदातों में शामिल रहे हैं। कैसे हुए ये शातिर गिरफ्तार और क्या है पूरा मामला पढिये विस्तार से............
कोतवाली पुलिस ने पकडे शातिर अपराधी
- फोटो : अमर उजला नेटवर्क, झांसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर प्रदेश के झांसी में कानून के रखवालों और अपराध की दुनिया में मशगूल शातिरों के बीच एक बार फिर आमना-सामना हुआ। झांसी पुलिस ने देर रात चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में दो शातिर चोरों को धर दबोचा। गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने उनके कब्जे से एक तमंचा और चोरी गया सामान भी बरामद कर लिया है।
एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि उन्नाव गेट के बाहर पंचवटी कॉलोनी के पास बाइक सवार दो संदिग्ध युवक देखे गए हैं, जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी सतर्कता बरतते हुए जवाबी फायर किया और घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों की पहचान लक्ष्मी गेट निवासी अरविंद उर्फ पंचम और विशाल अहिरवार के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान दोनों ने पिछले सप्ताह शहर में हुई दो चोरियों में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने इनके पास से एक तमंचा, कारतूस और चोरी गया सामान बरामद किया है।
Trending Videos
एसपी सिटी के अनुसार आरोपियों के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। जरूरी लिखा-पढ़ी पूरी करने के बाद दोनों को जेल भेजा जा रहा है।
यह कार्रवाई पुलिस की सजगता और तत्परता का परिणाम है, जिसने न केवल दो अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया, बल्कि संभावित बड़ी वारदात को भी टाल दिया। पुलिस अब इनके आपराधिक नेटवर्क की जांच कर रही है, जिससे इनके अन्य साथियों और वारदातों का भी खुलासा हो सके।