सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Water ATMs at Laxmi Talao remain unrepaired even after a week

Jhansi: एक हफ्ते बाद भी नहीं सुधारे जा सके लक्ष्मी ताल में लगे वाटर एटीएम, सैर करने आने वाले लोग परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 27 Mar 2026 10:47 AM IST
विज्ञापन
सार

स्मार्ट सिटी लिमिटेड के तहत जून 2021 में लक्ष्मी ताल सुंदरीकरण शुरू हुआ था। इसके सुंदरीकरण पर 39.49 करोड़ रुपये खर्च किए गए। इसी के तहत यहां नौ वाटर एटीएम भी लगवाए गए। लेकिन, देख-रेख न होने से सभी खराब पड़े हैं।

Jhansi: Water ATMs at Laxmi Talao remain unrepaired even after a week
लक्ष्मी तालाब के पास लगा वाटर एटीएम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

लाखों रुपये खर्च करके स्मार्ट सिटी लिमिटेड के तहत लक्ष्मी ताल में लगवाए गए वाटर एटीएम एक हफ्ते बाद भी सुधारे नहीं जा सके हैं। जबकि, अफसरों ने इन्हें सुधारने के निर्देश दिए थे। ऐसे में ताल घूमने आने वाले लोगों को पीने के पानी के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Trending Videos


स्मार्ट सिटी लिमिटेड के तहत जून 2021 में लक्ष्मी ताल सुंदरीकरण शुरू हुआ था। इसके सुंदरीकरण पर 39.49 करोड़ रुपये खर्च किए गए। इसी के तहत यहां नौ वाटर एटीएम भी लगवाए गए। प्रत्येक वाटर एटीएम करीब 40 लीटर का है। एक एटीएम की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है। ऐसे में लगभग 18 लाख रुपये खर्च करके ये वाटर एटीएम लगवाए गए हैं। लक्ष्मी ताल सैर करने आने वाले लोगों ने बताया कि यहां पर करीब छह महीने से सभी वाटर एटीएम बंद पड़े हैं। जब तक ठंड का सीजन था, तब तक तो कोई परेशानी नहीं हुई लेकिन गर्मी शुरू होते ही बार-बार प्यास लगने पर जब पानी नहीं मिलता है तो बहुत दिक्कत होती है। स्मार्ट सिटी के एसीईओ राहुल कुमार यादव का कहना है कि वाटर एटीएम को सुधारने का काम जारी है। जल्द ही ये ठीक हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह बोले लोग
रोजाना लक्ष्मी ताल घूमने के लिए आते हैं। पिछले छह महीने से लगातार वाटर एटीएम बंद है। - शशिकांत।
महीनों से वाटर एटीएम बंद होने से पीने के पानी के लिए परेशानी होती है। पानी के लिए भटकना पड़ता है। - प्रिंस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed