{"_id":"69c665c7334b28cc010ddfea","slug":"video-a-helicopter-welcomed-the-grand-ram-navami-procession-and-showered-flowers-on-the-devotees-2026-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा का हेलीकॉप्टर से स्वागत, श्रद्धालुओं पर हुई पुष्प वर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा का हेलीकॉप्टर से स्वागत, श्रद्धालुओं पर हुई पुष्प वर्षा
झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 04:41 PM IST
नगर में शुक्रवार को रामनवमी पर्व की धूम रही। रामनवमी सेवा समिति के बैनर तले शोभायात्रा निकाली गई। हजारों श्रद्धालु इसमें शामिल हुए। बैंड-बाजों के साथ निकली शोभायात्रा से पूरा नगर राममय हो उठा। यात्रा का हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। श्रद्धालु भगवान राम के जयकारे लगा रहे थे। शोभायात्रा के साथ विभिन्न स्वरूपों में शामिल झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। संकट मोचन मंदिर से शोभायात्रा पूजन-अर्चन के साथ आरंभ हुई। यात्रा लगभग दो किलोमीटर लंबी दूरी तक थी। शोभायात्रा में श्रीराम, सीता, लक्ष्मणजी की प्राण-प्रतिष्ठित देव प्रतिमाएं विमान में चल रही थीं। उनके आगे देवी देवताओं के स्वरूप झांकी समेत बाहर से आए अखाड़े, पंजाबी ढोल, राम दरबार, खाटू श्याम दरबार, राधाकृष्ण की झांकी आदि शामिल थी। शोभायात्रा रानी लक्ष्मीबाई चौक, बिलैया चौराहे, टीकमगढ़ रोड़ से होते हुए मां अंबे माता मंदिर पहुंचकर पूर्ण हुई। जगह-जगह लोगों द्वारा स्टॉल लगाकर स्वागत किया गया। बड़ाबाजार में केक काटा गया। यात्रा में पंच अग्नि अखाड़ा के महंत सोमेश्वरानंद महाराज, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल, विधायक डॉ रश्मि आर्य, रामनवमी सेवा समिति के अध्यक्ष हेमन्त सेठ, संजू पाठक, अजय श्रीवास, अखिलेश सेठ, भाजपा नगर अध्यक्ष रोहित सोनी सहित हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।