सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Daytime temperature crosses 37 degrees, rain expected for two days

पश्चिमी विक्षोभ: अगले 48 घंटों में 10 मिलीमीटर गिर सकता है पानी, तेज हवाएं भी चलने का पूर्वानुमान

अमर उजाला नेटवर्क Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 27 Mar 2026 11:10 AM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से शुक्रवार को फिर से वातावरण में बदलाव देखने को मिल सकता है। अगले 48 घंटे में 10 मिलीमीटर पानी गिरने के आसार हैं।

Jhansi: Daytime temperature crosses 37 degrees, rain expected for two days
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के संकेत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आसमान साफ रहने और चटक धूप खिली होने के कारण बृहस्पतिवार को झांसी का दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। ऐसे में लोगों को धूप में चुभन भी महसूस होने लगी। अब मौसम विभाग ने दो दिन बारिश के आसार जताए हैं। वर्षा होने पर तापमान में भी गिरावट आ सकती है।
Trending Videos


जनपद में 20 मार्च को बारिश के चलते मौसम एकदम से बदला गया था। दिन का तापमान लुढ़ककर 26.9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। आगामी एक-दो दिन तक वर्षा का असर देखने को मिला। ऐसे में तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था। बुधवार को पारा 35 डिग्री सेल्सियस था। बृहस्पतिवार को तापमान में दो डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो गया और यह अधिकतम 37.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से दो डिग्री अधिक है। बांदा के बाद झांसी की रात प्रदेश में सबसे गर्म रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि अब पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से शुक्रवार को फिर से वातावरण में बदलाव देखने को मिल सकता है। अगले 48 घंटे में 10 मिलीमीटर पानी गिरने के आसार हैं। 30 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। ऐसे में तापमान में गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed