{"_id":"6a36b3efaec4e85ea60d9f5b","slug":"jhansi-wife-and-girlfriend-clash-in-the-middle-of-the-market-a-massive-commotion-ensues-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: बीच बाजार में भिड़ीं पत्नी और प्रेमिका, जमकर हुआ हंगामा, पुलिस के पहुंचने पर शांत हुआ मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: बीच बाजार में भिड़ीं पत्नी और प्रेमिका, जमकर हुआ हंगामा, पुलिस के पहुंचने पर शांत हुआ मामला
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sat, 20 Jun 2026 09:22 PM IST
विज्ञापन
सार
थाना मोंठ इलाके में पति के साथ प्रेमिका को देख पत्नी भड़क गई और पत्नी और प्रेमिका आपस में भिड़ गईं। पुलिस के पहुंचने पर किसी तरह मामला शांत हुआ।
पत्नी और प्रेमिका के बीच मारपीट।
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
शनिवार को मोंठ के बाजार में जमकर हंगामा हुआ। यहां एक दुकान संचालक से मिलने पर उसकी प्रेमी का पहुंची। इसकी भनक लगते ही पत्नी व अन्य परिजन भी पहुंच गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट भी हुई। बाद में पुलिस ने मामला शांत किया। यह घटना दिन भर सुर्खियों में बनी रही।
खैलार क्षेत्र एक गांव निवासी महिला के कस्बा मोंठ में दुकान चलाने वाले एक युवक से प्रेम संबंध हैं। युवक एक गांव का रहने वाला है और मोंठ बाजार में दुकान खोले हुए है। शनिवार को महिला अपने प्रेमी से मिलने उसकी दुकान पर पहुंची थी। दोनों के बीच बातचीत चल ही रही थी। इसकी भनक लगने पर युवक की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य दुकान पर पहुंच गए। पत्नी ने महिला को देखकर आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई की स्थिति बन गई। पत्नी ने प्रेमिका की पिटाई भी कर दी। मौके पर लोगों की खासी भीड़ जमा हो गई। इसी बीच मौका पाकर दुकानदार मौके से निकल लिया, जबकि दोनों महिलाओं और परिजनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस महिला को अपने साथ कोतवाली ले गई। कुछ देर बाद दुकानदार की पत्नी भी कोतवाली पहुंच गई और पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी। काफी देर तक कोतवाली में दोनों पक्षों के बीच बातचीत होती रही। इसके बाद मामला शांत हो गया। एसआई दिनेश सिंह कहना है कि किसी भी पक्ष की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।