{"_id":"6a3851be5341795b4600a906","slug":"neet-neck-threads-bracelets-and-watches-were-also-removed-jhansi-news-c-11-jhs1019-820207-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट: गले के धागे, कलावे और घड़ियां भी उतरवाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीट: गले के धागे, कलावे और घड़ियां भी उतरवाईं
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झांसी। मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) रविवार को जिले के सात परीक्षा केंद्रों पर सकुशल परीक्षा हुई। सुरक्षा की कमान सेना व पुलिस ने संभाल रखी थी। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों के गले के धागे, कलावे और घड़ियां तक उतरवाई गईं। परीक्षा में पंजीकृत 3,554 अभ्यर्थियों में से 3,229 ने परीक्षा दी, जबकि 325 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा के दौरान प्रशासन ने नकल विहीन और पारदर्शी व्यवस्था बनाए रखने के लिए खास इंतजाम किए। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, वॉइस रिकॉर्डर और कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी रखी गई। अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल, पुलिस अधीक्षक नगर प्रीति सिंह तथा जिला समन्वयक राधा गुप्ता ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस बार परीक्षा केंद्रों पर सेना के जवानों ने जिम्मेदारी संभाल रखी थी। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क स्थापित की गईं। वहीं नगर निगम के रैन बसेरों की व्यवस्थाएं भी सुदृढ़ की गईं ताकि बाहर से आए अभ्यर्थियों और उनके परिजनों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
अपर जिलाधिकारी एवं परीक्षा नोडल अधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से हुई।