सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Officers will be punished for not taking action against illegal mining

Jhansi News: अवैध खनन पर कार्रवाई न करने पर नपेंगे अफसर

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sun, 21 Jun 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Officers will be punished for not taking action against illegal mining
विज्ञापन
झांसी। शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर झांसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवैध खनन, भू माफिया एवं गो तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने में ढिलाई बरतने वाले अफसरों को अल्टीमेटम देते हुए कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए। सीएम ने अल्टीमेटम देते हुए कहा इनके खिलाफ कार्रवाई न करने वाले अफसर कार्रवाई के जद में आएंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाम करीब छह बजे से कमिश्नरी में समीक्षा शुरू की। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने पावर प्वांइट के जरिए सीएम को सभी अहम विभागों के कार्यों के बारे में बताया। सीएम ने अधिकांश कार्यों पर संतोष जाहिर किया। कानून-व्यवस्था को लेकर जीरो टालरेंस के साथ कार्रवाई के लिए कहा। मफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि प्रदेश भर में माफियाओं पर कार्रवाई हो रही है मगर अवैध खनन के लिए चर्चित इस इलाके में बड़ी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने इनके खिलाफ जीरो टालरेंस रखते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध खनन पर रोकथाम के लिए सीसीटीवी कैमरों की मदद लेने के साथ ही ओवर लोडिंग पर भी कड़ा एक्शन लेने को कहा। सीएम ने कहा अकेले यूपी में खनन पॉलिसी है। अवैध खनन मिलने पर समतलीकरण करके वहां पौधरोपण कराया जाए। महिला अपराध की रोकथाम के लिए पेट्रोलिंग बढ़ाने को कहा। 3 वर्ष से अधिक लंबित राजस्व वादों का अभियान चलाकर निस्तारित किया जाए। जनप्रतिनिधियों से मॉडल गोशाला और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने में सहयोग करने को कहा। सीएम ने एमएमआर को लेकर चिंता जताते हुए इसमें सुधार लाने के लिए कुपोषित बच्चों के अभिभावकों को पशुपालन सहभागिता योजना का लाभ देने को कहा। परिवार के सदस्यों को एक गाय देने को कहा जिससे उसके दूध का इस्तेमाल स्वयं कर सकें। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने जल संरक्षण के कार्यों से 3 मीटर भू-जल बढ़ जाने की जानकारी दी। सीएम को बताया कि आगामी दो माह में विद्युत व्यवस्था में सुधार होगा।
विज्ञापन


इनसे सीएम के सामने पेश की मिशन-720 की रिपोर्ट
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने मुख्यमंत्री के सामने अपराधों की रोकथाम को लेकर पिछले तीन महीने के दौरान चलाए गए अभियानों की रूपरेखा पेश की। इसमें खास तौर से सटोरियों के खिलाफ चले मिशन-720 को शामिल किया गया। उन्होंने अभियान के दौरान गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के बारे में भी सीएम को बताया। इसके अलावा सभी परीक्षाओं सहित पुलिस परीक्षा के शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न होने की बात बताई। उन्होंने एंटी रोमियो स्क्वायड, हाटस्पॉट पर सीसीटीवी कैमरे, ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई कार्रवाई के बारे मेें भी बताया।


पेयजल परियोजनाओं को पूरा करने में गंभीरता दिखाएं अफसर
पेयजल परियोजनाओं की भी सीएम ने समीक्षा की। खास तौर से जल जीवन मिशन ग्रामीण के कार्यों की समीक्षा करते हुए सीएम ने इन कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल निगम अफसरों से कहा कि इन योजनाओं की गंभीरता को देखते हुए इसको समय के साथ पूरा किया जाए। इन कार्यों कोे पूरा किए जाने के साथ ही गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed