सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Officials expressed their views on the Ken-Betwa project.

Jhansi News: केन-बेतवा परियोजना पर अधिकारियों ने रखे विचार

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 18 Jun 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Officials expressed their views on the Ken-Betwa project.
विज्ञापन
झांसी। बेतवा नदी परिपथ परिसर में सिंचाई और जल संसाधन विभाग की तरफ से विकसित भारत व विकसित उत्तर प्रदेश संकल्प सम्मेलन का आयोजन बुधवार को किया गया। कार्यक्रम में जल संसाधनों के संरक्षण, आधुनिक सिंचाई व्यवस्था और क्षेत्रीय विकास के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

बुंदेलखंड में सिंचाई एवं जल संसाधन क्षेत्र में हुए विकास कार्यों, केन-बेतवा लिंक परियोजना की उपयोगिता, नहर आधुनिकीकरण और जल संरक्षण की आवश्यकता पर अपने विचार रखे। उन्होंने अभियंताओं को नवीन तकनीकों और नवाचारों को अपनाकर किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध कराने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने जल संरक्षण और जल सहभागिता को मजबूत बनाकर विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता प्रकाश कौशिक, रघुवीर शरण एवं गिरीश चंद्र अग्रवाल उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि मुख्य अभियंता (बेतवा) डॉ. अंबुज द्विवेदी, मुख्य अभियंता (परियोजना बेतवा) राजेश मिश्रा व केन-बेतवा लिंक नहर परियोजना के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी देवेश शुक्ला रहे। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता विपिन कुमार, अशोक कुमार सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी व अभियंता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed