सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Principal Secretary arrived to inspect the road built using white topping technology.

Jhansi News: व्हाइट टॉपिंग तकनीकी से बनी सड़क का जायजा लेने पहुंचे प्रमुख सचिव

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sun, 21 Jun 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Principal Secretary arrived to inspect the road built using white topping technology.
विज्ञापन
झांसी। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव अजय चौहान ने शनिवार को डिमरौनी स्थित प्लेज पार्क के पास व्हाइट टॉपिंग तकनीकी से बनी सड़क का जायजा लिया। प्रांतीय खंड की ओर से निर्मित दो किलोमीटर लंबी यह सड़क 7.82 करोड़ की लागत से बनाई गई। अभियंताओं के मुताबिक क्रशर जोन होने के नाते इस सड़क को अधिक भार क्षमता सहने के साथ ही पानी के प्रतिरोध के तौर पर बनाया गया है। प्रमुख सचिव ने निरीक्षक के दौरान रैंडम आधार पर परीक्षण कराया। कई जगह से उन्होंने इसके नमूने भी लिए। क्रशर जोन के आसपास की कुछ जगहों पर सड़क की सतह को ठीक कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने इस हिस्से का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराने को भी कहा। प्रमुख सचिव ने अभियंताओं को नियमित निगरानी रखने के भी निर्देश दिए। इस दौरान अधिशासी अभियंता रजनीश गुप्ता, सहायक अभियंता संदीप शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed